छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News शासकीय बहु दिव्यांग विद्यालय में मनाया गया प्रवेशोत्सव

 रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

जांजगीर  27 जून 2023  शासकीय बहु दिव्यांग विद्यालय, पेण्ड्री जांजगीर में आज प्रवेश उत्सव मनाया गया। अपर कलेक्टर श्री एस. पी. वैद्य ने नव प्रवेशी बहु दिव्यांग बच्चों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया तथा स्कूल बैग एवं गणवेश वितरण कर शुभकामनाएं दी। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को संवेदनशीलता से कार्य करने के लिये प्रोत्साहित किया गया। उपसंचालक समाज कल्याण टी पी भावे ने बताया गया कि विगत शिक्षण सत्र में विद्यालय में 34 बच्चे अध्ययनरत थे।  11 बच्चों के प्रवेश लेने से 45 बच्चे अध्ययनरत होंगे। बच्चों को प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा पाठ्यक्रम शिक्षण के साथ-साथ विशेष शिक्षा अंतर्गत श्रवण एवं वाणी प्रशिक्षण, फिजियो थेरेपी, व्यवहार परिवर्तन प्रशिक्षण एवं अभिस्थापन का प्रशिक्षण दिया जाता है। विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा एवं 50 बच्चों के लिए छात्रावास की निःशुल्क सुविधा है। विद्यालय में प्रवेश के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज की फोटो पांच कॉपी दस्तावेज की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर बच्चों के पालक, शिक्षकगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button