IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News जिले के सभी स्कूलों में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम।

 रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

जांजगीर चांपा 26 जून 23 को कार्यालय कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले के सभी स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया है इस क्रम में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के क्रमांक 1 जांजगीर में उत्साह पूर्वक शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक श्री नारायण चंदेल थे इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष जांजगीर नैला के श्री भगवानदास गढ़वाल पार्षद श्री विवेक सिंह पार्षद विवेक सिसोदिया दिनेश शर्मा नवीन अग्रवाल कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचआर सोंम उपस्थित थे इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों कलेक्टर और शिक्षकों ने बच्चों को तिलक लगाकर विद्यार्थी ड्रेस पाठ्यपुस्तक और साईकिल का वितरण किया तथा नव प्रवेश विद्यार्थियों का स्वागत किया शाला प्रवेश उत्सव शाला स्तर एवं ब्लॉक स्तर के उपरांत जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है प्रतिवर्ष के अनुसार। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष एवं जांजगीर नैला के विधायक श्री नारायण चंदेल ने छात्र छात्राओं को शुभकामना देते हुए कहा कि लक्ष्य बनाकर पढ़ने नियमित रूप से विद्यालय आने और अपने शिक्षक माता-पिता के प्रति आदर भाव रखने की बात कही उन्होंने बताया कि शिक्षा किसी भी देश के विकास का आधार होता है शिक्षक के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होती है उसे शिक्षकों को सशक्त रूप से निभाना चाहिए श्री चंदेल द्वारा कक्षा पहली की उपस्थिति पंजी में दो नए विद्यार्थियों का नामांकन दर्ज किया कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी ने छत्तीसगढ़ शासन की शिक्षा संबंधित महत्वाकांक्षी योजना को शिक्षक पालक एवं विद्यार्थी द्वारा मिलकर पूर्ण करने पर निश्चित सफलता प्राप्त करने को कहा आभार प्रदर्शन कार्यक्रम का विद्यालय के संस्था प्रमुख चक्र पाल तिवारी द्वारा किया गया प्राचार्य द्वारा अतिथियों को इको फ्रेंडली पेंसिल एवं सोपकेश सप्रेम भेंट किया कार्यक्रम में कक्षा नौवीं के छात्राओं को साईकिल वितरण कर प्रतिदिन स्कूल आने को प्रेरित किया इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षकों के साथ संकुल के प्रधान पाठक बच्चों के साथ उपस्थित रहे। इसी कड़ी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरियारा के प्राचार्य द्वारा शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री सुशांत सिंह द्वारा नए छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत किया एवं पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया तथा छात्रों से जनरल नॉलेज से संबंधित प्रश्न पूछा गया मगर किसी छात्रों ने प्रतिउत्तर में सही जवाब नहीं दिया इसके लिए छात्रों को पुरजोर मेहनत करने एवं जनरल नॉलेज रखने संबंधित हिदायत दी तथा छात्रों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति लग्न शीलता बनाए रखने की वक्तव्य दी। कार्यक्रम का सफल संचालन प्राचार्य द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन सुश्री पद्मावती भारद्वाज द्वारा किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button