Chhattisgarh News नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत दुर्ग भिलाई को जल्द मिलने वाला है नया टूरिस्ट स्पॉट। 16.21 करोड़ रुपये से ठगड़ा बांघ की बदल रही है

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़
तस्वीर, शहर में शाम गुजारने के लिए ठगड़ा बांध से सुंदर जगह भविष्य में शायद ही कोई होगी। ठगड़ा बांध की जिस तरह की लैंडस्केपिंग की जा रही है उसमें बांध की सारी रैलिंग को खूबसूरत लतादार प्लांट्स अर्थात क्रीपर्स प्लांट से सजाया जाएगा। यह प्लांट्स फूलों वाले होंगे। अलग-अलग तरह की खुशबू वाले इन प्लांट्स की वजह से पूरा नजारा न केवल सुंदर दिखेगा अपितु खुशबू से महकता भी रहेगा। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने आयुक्त लोकेश चन्द्राकर एवं निगम अफसरों के साथ ठगड़ा बांध का निरीक्षण किया और इसके लैंडस्केप के संबंध में निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने कहा कि ठगड़ा बांध का लैंडस्केप बहुत खूबसूरत होना चाहिए ताकि लोग यहां सुकून से वक्त गुजार सकें। उन्होंने कहा साल भर लगने वाले फूल लगाए। इसके अलावा खुशबूदार और रातरानी के फूलों की तरह ही पूरी शाम इनकी खुशबू और सुंदरता से भरी होगी। अभी जो भी फूलों के पौधे लगाए उसका का फोटो खींचकर व्हाट्ससप्प करें अधिकारी। कलेक्टर कहा कि ठगड़ा बांध जितना खूबसूरत बनेगा, लोगों का आकर्षण उतना ही अधिक होगा। इसके लिए लैंडस्केपिंग, लाइटिंग, मनोरंजन गतिविधियां आदि सभी पर बढिय़ा काम हो। इस दौरान निगम कार्यपालन अभियंता राजेश पांडे, प्रकाशचंद थवानी, गिरीश दिवान, पंकज साहू, जावेद अली के अलावा ठेकेदार सहित निगम के अन्य उपस्थित थे। ठगड़ा बांघ में मधुकामिनी और तगर पौधों से बनेगी हेज हेजिंग तीन लेयर में होगी। इसमें मधुकामिनी और तगर जैसे पौधे होंगे। इसके साथ ही अलग-अलग तरह की हेजिंग होगी ताकि विविधता बनी रहे। कलेक्टर मीणा ने कहा कि किसी खूबसूरत लैंडस्केप को बनाने में हेजिंग की बड़ी भूमिका होती है। इसमें वि !




Subscribe to my channel