गुजरात

Gujarat News सूरत चालक ने स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया और कार कॉम्पलेक्स की पार्किंग में जा घूसी

सीसीटीवी में कैद हुई बेकाबू कार, एयरबैग खुल जाने से कार में सवार सुरक्षित

रिपोर्टर चंद्रकांत ऐन रोहित सूरत गुजरात

सूरत के उमरा इलाके में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। लाल बंगला से सटे परिसर में अचानक कार अनियंत्रित हो गई। मानो सड़क भूल गई हो इस प्रकार नियंत्रण से बाहर हो गई और परिसर के पार्किंग में घुस गई। कार में 5 लोग सवार थे सौभाग्य से समय पर एयरबैग खुलने से सभी सुरक्षित बच गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

एयरबैग खुलने पर सभी सवार सुरक्षित

कार की टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार रास्ता भटक गई और परिसर में पेड़ के तने से जा टकराई। जिससे कार के साथ ही कांप्लेक्स व पार्किंग स्थल को भी नुकसान पहुंचा है। कार के आगे और पीछे परिवार के सदस्य बैठे थे। कार का एयरबैग भी खुला हुआ था। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

पुलिस शिकायत दर्ज नहीं की गई है

घटना सोसायटी के कांप्लेक्स में हुई। कार में परिवार के सदस्य सवार थे। इस घटना में कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं की गई है। लेकिन घटना के बाद सोसायटी के लोग साथ आए और परिवार को कार से बाहर निकालने में मदद की

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button