Chhattisgarh News 01. थाना रनचिरई क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करने वाले 01 आरोपी के विरूध्द कार्यवाही।

रिपोर्टर गौरीशंकर पिपरे दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़
विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस को सूचना मिला कि एक व्यक्ति अपने कार में ग्राम अरकार के देशी शराब दुकान से शराब लेकर अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से ग्राम खुटेरी की ओर आ रहा है कि सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश राठौर, श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये जो अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहे आरोपी देवव्रत बिंझेकर पिता फिरंता राम बिंझेकर, उम्र 39 वर्ष, साकिन खुटेरी, थाना रनचिरई, जिला बालोद छ0ग0 को ग्राम खुटेरी धान खरीदी केन्द्र के सामने पकडा गया, जिनके कब्जे से 45 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 8.100 बल्क लीटर कीमती 3,600 रू0 तथा एक सफेद रंग के बिना नंबर के कार मारूती 800 कीमती 30,000 रू0, जुमला कीमती 33,600 रू0 को जप्त कर आरोपी देवव्रत बिंझेकर के विरूध्द अपराध क्रमांक 51/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबध्द कर दिनांक 26.06.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी :
01. देवव्रत बिंझेकर पिता फिरंता राम बिंझेकर, उम्र 39 वर्ष, साकिन खुटेरी, थाना रनचिरई, जिला बालोद (छ0ग0)




Subscribe to my channel