Uttar Pradesh News शाहजहांपुर कटरा मेडिकल व्यापारी के घर में घुसकर चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया पुलिस ने शव को देखा एसपी ने घटना का लिया जायजा

रिपोर्टर पप्पू अंसारी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश
यूपी के जनपद शाहजहांपुर के थाना कटरा में एक मेडिकल व्यापारी को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया घटना के बाद नगर में मचा हड़कंप सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसी समय परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है | घटना की जानकारी के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने परिदृश्य का जायजा लेकर कटरा पुलिस को घटना का शीर्ष खुलासा करने के निर्देश दिए हैं |

आरोप है कि जनपद शाहजहांपुर स्थित थाना कटरा के कस्बा स्थित मोहल्ला सराय निवासी मेडिकल व्यापारी सरताज अंसारी की रात में घर में घुसकर दरिंदगी के साथ चाकुओं से बार करके मौत के घाट उतार दिया है| जानकारी के मुताबिक मेन मार्केट के निकट मछली बाजार स्थित मेडिकल स्टोर को सरताज अंसारी काफी लंबे समय से चला रहे हैं| मोहल्ला सी पोरियों मस्जिद के पास अपनी पत्नी के साथ ही घर में रहते थे| कल उनकी पत्नी की शादी समारोह में गई हुई थी|
प्रातः पत्नी घर लौट आई तो उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था|और उन्होंने दरवाजा खोलने की काफी कोशिश की लेकिन दरवाजा नहीं खुला और घर के अंदर कोई हलचल महसूस नहीं हुई तभी उन्होंने आस-पड़ोस के लोगों से कहा तो घर का दरवाजा जैसे तैसे खुल गया
दरवाजा खुलते ही देखा तो सरताज खून में लथपथ बरामदे में पड़े हुए थे। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी पुलिस दल बल के साथ पहुंची और शव अपने कब्जे में ले लिया। और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटना से आसपास के लोग भी भयभीत हो गए । और अब सभी दस्तावेज पर जांच हो रही है ।



Subscribe to my channel