Chhattisgarh News कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में आज प्रात: 10 बजे से जिला ग्रंथालय के सभाकक्ष में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कैरियर गाइडेंस सेमीनार का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़
रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में आज प्रात: 10 बजे से जिला ग्रंथालय के सभाकक्ष में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कैरियर गाइडेंस सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें जिले में सीईओ जिला पंचायत के पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी श्री जितेन्दर यादव ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों को सफलता के टिप्स दिए। इस दौरान युवा नौ सेना ऑफिसर हेलीकाप्टर पायलट लेफ्टिनेंट श्री कृपासिन्धु पटेल ने भी सेवा क्षेत्र में रोजगार के अवसर पर मार्गदर्शन दिया। सीईओ श्री जितेन्दर यादव ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए सबसे जरूरी है एक लक्ष्य निर्धारित कर, पूरी लगन से उसे पाने के लिए मेहनत करना। यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप किस फील्ड में मुकाम बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। अगर कभी उसमें ठोकर खाकर गिरते भी है तो निराश मत होना, बल्कि कदम आगे बढ़ाते चलने से सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने सेमीनार में आये बच्चों को कहा कि आमतौर पर लोगों को भ्रम होता है कि मेधावी प्रतिभा के लोग या मजबूत पृष्ठभूमि के प्रतिभागी ही भारतीय प्रशासनिक सेवा (यूपीएससी) जैसी बड़ी परीक्षाओं में सफल होते हैं, तो मन से इस बात को पूरी तरह से निकाल दें। इस परीक्षा में कोई भी बच्चा अपनी मेहनत और प्रतिभा के बूते सफलता पा सकता है, बशर्ते उनमें जज्बा होना चाहिए। ऐसे सभी बच्चों के सपने को साकार करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा की विशेष पहल पर जिले में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा के तैयारी एवं रोजगार के अवसरों के लिए विशेष मार्गदर्शन एवं कोचिंग कक्षायें यहां नि:शुल्क संचालित की जा रही हैं। जिससे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को एक अच्छा माहौल मिले। ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से जिले के युवाओं को बेहतर परिणाम मिल सक




Subscribe to my channel