छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News दुर्ग और बिलासपुर पुलिस ने की ऑनलाइन सट्टा पर कार्रवाई:बिलासपुर में दो पैनल चलाते हुए 7 और विशाखा पट्टनम से भी 7 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर से गिरफ्तार ऑनलाइन सट्टा की ब्रांच चलाने के आरोपी

 रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस ने एक बार फिर ऑनलाइन सट्टा पर अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले 3 दिन के भीतर पुलिस ने लगातार तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी करके 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जामुल क्षेत्र में 5 लोगों की गिरफ्तारी के बाद दुर्ग की साइबर यूनिट और बिलासपुर पुलिस ने मिलकर बिलासपुर के राजकिशोर नगर सरकंडा में दो पैनल चलाते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही दुर्ग पुलिस की एक अन्य टीम ने विशाखा पट्टनम में कार्रवाई कर पैनल चलाने वाले 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। दुर्ग पुलिस को ऑनलाइन सट्टा के पैनल चलाने वाले आरोपियों की जानकारी जामुल में सट्टा चलाने वाले कुछ नए लड़कों से मिली। पुलिस ने यहां से 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। सभी लड़कों ने बताया कि वो एक आदमी के लिए नौकरी करते हैं। उन्हीं के जरिए पुलिस को जानकारी मिली कि उनका बॉस बिलासपुर के सरकंडा में भी फ्लैट लेकर 2 और पैनल चला रहा है। इसके बाद दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह से बात की। दोनों एसपी ने मिलकर एक संयुक्त टीम का गठन किया। दुर्ग से एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा और जामुल थाना प्रभारी याकूब मेनन के नेतृत्व में विशेष टीम बिलासपुर के राजकिशोर नगर पहुंची। वहां एक किराये के मकान में दबिश देकर ऑन-लाईन सट्टा के दो बड़े ब्रांच को नष्ट किया। दो ब्रांच से पुलिस द्वारा जब्त किया गया सामान 7 आरोपियों के पास से करोड़ों का लेन-देन जब्त पुलिस ने यहां से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 4 लैपटॉप, 23 मोबाईल, एटीएम कार्ड, चेकबुक और करोड़ों रुपए के ले !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button