बिहारब्रेकिंग न्यूज़
Bihar News किशनगंज के गलगलिया से अररिया तक सड़क चौड़ीकरण में निर्माणाधीन पुल का पाया धंसने से लोग चिंतित हैं

रिपोर्टर सलमान बिक्की किशनगंज बिहार
किशनगंज एनएच 327 पर 94 किमी लम्बे गलगलिया से अररिया एन एच 327 पर 1546 करोड़ की राशि से सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड से बहादुरगंज प्रखंड के बीच गोरी चौक स्थित मेची नदी पर इस निर्माणाधीन 6 नंबर स्पेन के पुल का पाया बीच से धंस गया है। पहली बरसात में ही पुल धंसने से इसका निर्माण कर रही कम्पनी जीआर इन्फ्रा पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

Subscribe to my channel