बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News जहानाबाद मनरेगा योजना में पिछले दिनों भ्रष्टाचार को लेकर छपी खबर पर जिला उप विकास आयुक्त ने स॑ज्ञान में लिया है।

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार

उप विकास आयुक्त परितोष कुमार ने एक सवाल के जवाब पर बताया कि मनरेगा योजना को लेकर एक टीम गठित कर जांच कर तथा शिध्र रिपोर्ट देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना में किसी तरह की शिकायत मिलते ही पुरी इमानदारी और निष्पक्षता से जांच कराने का प्रयास करता हूं। तथा जो भी जांच के क्रम में दोषी पाए जाते हैं तो, निश्चित रूप से कारवाई किया जाता है। उन्होंने कहा कि मखदुमपुर प्रखंड के पुनहदा पंचायत के वार्ड न 12 ग्राम भगवान ख॑धा में अशोक यादव के निजी जमीन पर तालाब का निर्माण कार्य में जांच के आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी तरह की अनमितता का बात सामने आती हैं और जांच रिपोर्ट में अनमितता पाए जाने पर दोषी पर हर हाल में कारवाई किया जाएगा। वही उन्होंने कहा कि डी पी ओ मनरेगा के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच करने का आदेश निर्गत किया गया है। जो स्थल पर जाकर वस्तु स्थिति से अवगत होकर जांच रिपोर्ट ,यथा शीघ्र सौंपेंगे। तथा जांच में पुरी निष्पक्षता तथा पारदर्शिता बरतने को कहा गया है। जांच रिपोर्ट मिलते ही दोषी पर अविलंब कारवाई किया जाएगा !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button