Gujarat News सूरत भरत केन्सर अस्पताल में इलेक्टा वर्षा एचडी मशीन का कथाकार रमेशभाई ओझा के हाथों लोकार्पण

रीपोटर चंद्रकांत ऐन रोहित सुरत गुजरात
कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सी.आर.पाटिल, केन्द्रीय कपड़ा एवं रेल राज्य मंत्री सांसद दर्शना जरदोष, गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी सहित राजनैतिक अग्रणी उपस्थित रहे
सूरत शहर की भरत केन्सर अस्पताल में रविवार को सुप्रिसिध्द भागवतकार रमेशभाई ओझा (भाईश्री) के हाथों से अत्याधुनिक इलेक्ट्रा वर्षा एचडी मशीन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर भयंकर रोग केन्सर के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार तमाकु, गुटका और शराब सहित व्यसन की इंसान पहले आदत गिराता है फिर वह आदत इंसान को गिराती है ऐसा कहकर कार्यक्रम में उपस्थित सभी को सचेत किया था।
इस कार्यक्रम में गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सी.आर.पाटिल ने लोगों की सेवा के लिए लगातार प्रयत्नशील प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से आयुष्यमान कार्ड सहित की योजना से आज दुर दराज के गरीब और अंतिम छोड के लोग भी अत्याधुनिक चिकित्सा प्राप्त कर रहे है।
भागवत कथाकार रमेशभाई ओझा ने आगे कहा कि इंसान का शरीर अर्थात जीवन को ई प्रोप्रायटरशिप नही मगर पार्टनरशिप है। इस पर सिर्फ स्वयं का नही मगर उनके साथ जुडे परिवार और समाज का अधिकार होता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गुटखा सिगरेट के पेकेट पर वोर्निंग लिखी होने के बावजुद लोग धुंआ निकालते हुए पढ़ते है। पारिवारीक जीवन और अर्थव्यवस्था डिस्टर्ब हो जाती है। इस प्रकार इंसान पहले आदत गिराता है फिर उसकी बुरी आदत उसे गिराती है।
भरत केन्सर अस्पताल में जो महंगे मशीन का लोकार्पण हुआ उससे और महंगे मशीन लाने की बात चल रही है। ऐसी परिस्थिति में परमात्मा ने हमे दिया हुआ शरीर का मशीन आधुनिक मशीन से भी अधिक महंगा है यह समझने की जरूरत है। व्यसन और अयोग्य जीवनशैली के कारण शरीर का मशीन खराब हो जाता है फिर भरत केन्सर अस्पताल में महंगे आधुनिक मशीन पर चिकित्सा लेनी पडती है जो एक पाप के समान है।
भरत केन्सर अस्पताल में अत्याधुनिक इलेक्ट्रा वर्षा एचडी मशीन के लोकार्पण कार्यक्रम में गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं नवसारी के सांसद सी.आर.पाटिल, केन्द्रीय कपड़ा एवं रेल राज्य मंत्री तथा सूरत के सांसद दर्शना जरदोष, गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी सहित राजनैतिक अग्रणी उपस्थित रहे।
इस अवसर सी.आर.पाटिल ने कहा की भरत केन्सर अस्पताल द्वारा नयी आधुनिक अस्पताल बनाने का आयोजन किया है। जिसमें सरकार द्वारा संस्था को जमीन दिलाने में विशेष मदद की है। अच्छे कार्यो के लिए सरकार हंमेशा आपके साथ तत्पर रहती है। लोगों की सेवा के लिए लगातार प्रयत्नशील प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों के सामान्य लोग भी आयुष्यमान कार्ड से पांच लाख तक की चिकित्सा निःशुल्क प्राप्त करने लगे है।
भारती मैया फाऊन्डेशन के अध्यक्ष महेन्द्रभाई कतारगामवाला ने कहा कि केन्सर पिडित मरीजों को योग्य और उत्तम चिकित्सा मिल सके यह ट्रस्ट और चिकित्सकों की टीम का मुख्य उदेश्य है। दुनिया की बहेतर से बेहतर टेक्नोलोजी की मशीन यहा लाकर जरूरतमंद लोगों को मददरूप होना ट्रस्ट का उदेश्य है। संस्था जो बडे महंगे मशीन लोगों की सेवा के लिए लाना चहती है उसमें अगर सरकार ड्युटी में राहत दे तो और भी केन्सर पिडित मरीजों को राहत मिल सकेगी ऐसा कहकर कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं से रजुआत की थी।



Subscribe to my channel