छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए प्लास्टिक मुक्त भारत का निर्माण हम सबको मिलकर करना होगा

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

नगर पालिका परिषद के द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के लिए क्षेत्र के बड़े महिला स्व सहायता समूह को बर्तन बैंक चलाने के लिए बर्तन वितरण कार्यक्रम का आयोजन समाज सेविका आरती सिंह के मुख्य अतिथि एवं नगर पालिका अध्यक्ष शांति भारते की अध्यक्षता में आर एस एल एम सेंटर में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरती सिंह ने कहा कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए अत्यंत नुकसानदायक है। इसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग भारत में किया जाता है। ऐसे में भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए हमें ही शुरुआत करनी होगी। जिससे कि हम आने वाली पीढ़ी के लिए एक बेहतर भविष्य निर्माण कर सकें।हमें इस बारे में गंभीरता से सोचना होगा, ताकि हम आने वाली मुसीबत को कम कर सकें और लोगों को जागरुक भी बना सके। जब तक हम ठोस कदम नहीं उठाएंगे, तब तक हम भारत को सुरक्षित नहीं रख पाएंगे। शांति भारते ने कहा कि रोजना, करीब 15,000 टन प्लास्टिक कचरे का उत्पादन होता है, जिसमें से 9,000 टन को इकट्ठा किया जाता है और 6,000 टन को छोड़ दिया जाता है. यह हमारे समाज और पर्यावरण के लिए अत्यंत घातक है। इसका प्रयोग कम करने के लिए हम सब को चाहिए कि बाजार जाते समय एक कपड़े का थैला अवश्य साथ लेकर जाएं ताकि पालिथीन के बढ़ते प्रयोग की गति को धीमा किया जा सके। यदि हमने पालिथीन के प्रयोग पर रोक नहीं लगाई तो भविष्य में आने वाली पीढि़यों को निश्चित ही इसके दुष्परिणाम भुगतने होंगे। नगर पालिका के द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए क्षेत्र की 4 बड़ी महिला स्व सहायता समूह चिराग महिला स्व सहायता समूह, आराधना क्षेत्र स्तरीय संगठन, दुर्गावती क्षेत्र स्तरीय संगठन एवं अनुराधा क्षेत्र स्तरीय संगठन की महिला सदस्यों को बर्तन बैंक चलाने के लिए बर्तनों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पार्षद सुनीता सिंह ,प्रतिभा शर्मिमा मिशन क्लीन सिटी के सदस्य एवं महिला स्व सहायता समूह के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button