बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News जहानाबाद में पहली बार नगर परिषद वार्ड पार्षद सधं का गठन संजय कुमार बने नगर परिषद वार्ड संघ के अध्यक्ष पूजा भारद्वाज बने उपाध्यक्ष

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार

नगर परिषद जहानाबाद के वार्ड संघ के पदाधिकारीयों के चुनाव के लिए पूर्व निर्धारित कार्य क्रम के अनुसार समय 11:30 बजे एक निजी रेस्ट हाउस में चुनाव संजोजक नजमुल् होदा के नेतृत्व में शुरू हुआ! सबसे पहले संघ के कार्य काल एवं कार्य प्रणाली पर चर्चा हुई! संघ के पदाधिकारी का कार्यकाल 2 बर्षो का होगा! यदि कोई पदाधिकारी लगातार तीन बैठक में अनुपस्थित रहेंगे तो उनका पद स्वतः खत्म हो जायेगा! कुल 33 पार्षद में से 25 पार्षद उपस्थित रहे! सभी पार्षदों ने चुनाव संयोजक को निर्वाची पदाधिकारी चुना एवं चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के लिए अधिकृत किया! सबसे पहले अध्यक्ष के लिये नामांकन शुरू हुआ! इसके लिए संजय कुमार वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 31 नामांकन किया! अध्यक्ष के लिए सिर्फ एक ही नामांकन हुआ! उसके बाद उपाध्यक्ष के लिए पूजा कुमारी वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 8, सचिव के लिए सैयर राइन वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 32, कोषाध्यक्ष के लिए रेशमी देवी वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 29 ने नामांकन किया! इस तरह अध्यक्ष संजय कुमार वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 31, उपाध्यक्ष पूजा कुमारी वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 8, सचिव सैयर राइन वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 32, कोषाध्यक्ष रेशमी देवी वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 29 निर्विरोध निर्वाचित हुए! महासचिव के लिए रवि शंकर प्रसाद वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 24 एवम सत्येंद्र दास वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 25 ने नामांकन किया! महासचिव के लिए मतदान कराया गया! मतदान में 25 पार्षदों ने भाग लिया! जिसमें 3 मत पत्र रद्द किया गया! रवि शंकर प्रसाद को 16 मत तथा सत्येंद्र दास को 6 मत मिला! इस तरह रवि शंकर प्रसाद महासचिव के लिए निर्वाचित हुए! प्रवक्ता पद के लिए संजय कुमार वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 19 एवम मुस्ताक् आलम वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 27 ने नामांकन किया! प्रवक्ता पद के लिए कुल 25 पार्षदों ने मतदान किया! जिसमें 2 मत पत्र रद्द हुआ! संजय कुमार को 16 मत तथा मुस्ताक् आलम को 7 मत मिला! इस तरह संजय कुमार वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 19 प्रवक्ता पद के लिए निर्वाचित हुए! निर्वाची पदाधिकारी नजमुल् होद्दा एवं चुनाव प्रक्रिया में सहयोग कर रहे धर्मपाल सिंह एवम संजीव कुमार वार्ड पार्षद के सहयोग से मतदान प्रक्रिया पूरा किया गया! सभी निर्वाचित पदाधिकारी को सभी पार्षदों ने फूल माला पहना कर बधाई दिया! निर्वाचित पदाधिकारी ने भी अपने अभिनंदन भाषण में पार्षदों को विश्वास दिलाया कि पार्षदों के मान समान एवम अधिकार के लिए हमेशा खड़ा रहेंगे!

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button