Bihar News जहानाबाद के लाल ने विश्व में किया बिहार का नाम रौशन।
जर्मनी के वर्लिग में ओल॑पिक वर्ल्ड गेम्स में जिता कांस्य पदक।

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार
जिले के घोषी थाना क्षेत्र ग्राम डहरपुर के लाल ने भारत का तिरंगा लहरा कर जर्मनी में देश का नाम रौशन किया है।मिली जानकारी के अनुसार जहानाबाद जिले के घोषी थाना क्षेत्र के डहरपुर निवासी गणेश प्रसाद का पुत्र गजेन्द्र कुमार ने जर्मनी के राजधानी वर्लिग में विश्व गेम्स के शाॅट पुट प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जितकर विश्व में भारत का नाम रौशन किया है।यहां यह बता दें कि जहानाबाद जिले के घोषी थाना क्षेत्र के डहरपुर निवासी गजेन्द्र कुमार शाॅट पुट में तथा लखावर निवासी पि॑टु कुमार है॑डवाल में अ॑तररास्टीय एथलेटिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने जर्मनी के वर्लिग में जून के प्रथम सप्ताह में रवाना हुए थे। कांस्य पदक विजेता गजेन्द्र कुमार के चाचा मुने॑श प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि गजेन्द्र के पदक जीतने की खबर ज्योंहि मिली, गांव में खुशी का माहौल कायम हो गया।पुरे गांव के लोगों में काफी खुशी छाई हुई है। वही उन्होंने बताया कि गजेन्द्र कुमार तथा मेरे बड़े भाई आर्मी में थे,जो सेवा समाप्ति के उपरांत पटना में रह रहे हैं।
Subscribe to my channel