IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News सनातन परिवार के लोगों द्वारा थाना सिविल लाइन रीवा में सनातन धर्म और संस्कृति विरोधी

ब्यूरो चीफ धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय रीवा मध्य प्रदेश

आदिपुरुष” फिल्म को बनाने वाले डायरेक्टर ओम राउत, निर्माता कृष्ण कुमार एवं संवाद लेखक मनोज मुंतशिर के खिलाफ अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर फिल्म को प्रतिबंधित किए जाने हेतु की गई मांग 

 रीवा   शिकयातकर्ताओ द्वारा बताया गया की सोशल मीडिया और सिनेमा घरों में प्रसारित हो रही “आदिपुरुष” फिल्म के माध्यम से हमारे सनातन धर्म ग्रंथो और संस्कृति के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ किया गया है। जैसा की विदित है इंटरनेट के माध्यम से आज यह फ़िल्म पूरे विश्व में प्रसारित हो चुकी है और इस फ़िल्म के प्रसारण से पूरे विश्व में जिस सनातन धर्म ग्रंथो को आदर्श मानकर पूजा जाता है उसे कलंकित करने का पूरा प्रयास इसके फिल्म निर्माताओं और संवाद लेखकों के द्वारा किया गया है, इनका उद्देश्य देश की सनातन संस्कृति को नष्ट करके आपसी सौहार्द को खराब करना है। इस फिल्म में पात्रों और सम्बादों के माध्यम हमारे आराध्यों के आदर्शो का मजाक बनाकर आम जनमानस के बीच धार्मिक भ्रम की स्थित पैदा की जा रही है और अमर्यादित भाषा का उपयोग करके हमारी सनातन संस्कृति और धर्म का मजाक उड़ाया जा रहा है जिससे हम सनातानियों की धार्मिक भावना आहत हुई है

एवं संबंधित फिल्म निर्माताओं के द्वारा जानबूझकर सुनियोजित षडयंत्र के तहत टीआरपी बढ़ाने के उद्देश्य से इस धर्म विरोधी फिल्म को सोशल मीडिया के माध्यम से भी खूब प्रचारित और प्रसारित करके हमारी संस्कृति के साथ विश्व स्तर पर खिलवाड़ किया गया है।इस फिल्म के द्वारा सनातन धर्मग्रंथों के साथ खिलवाड़ करके सनातन धर्म प्रेमियों की भावनाओं पर कुठाराघात किया गया है जो अछम्य हैं तथा गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। शिकायतकर्ता अमित कुमार तिवारी एड०, धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय एड० सत्य प्रकाश मिश्र एड०, बीके माला एड०, आलोक तिवारी एड०, सुरेन्द्र पाण्डेय, दीपेंद्र सिंह, ओम नारायण मिश्र, सूर्य प्रकाश पांडेय, धर्मेंद्र पटेल, अभि मिश्र, मोहित वर्मा, अभिसेख पाण्डेय, सहित बहुतायत संख्या में उपस्थित लोगों द्वारा विरोध व्यक्त करते हुए इस फिल्म के निर्माता, निदेशक और संवाद लेखक के विरुद्ध धार्मिक भावना एवं सनातन संस्कृति को आहत कर आपसी सौहार्द को नष्ट करने के खिलाफ प्रकरण प्रकरण पंजी बद्ध कर दंडात्मक कार्यवाही किए जाने के साथ साथ इसके प्रसारण को रोकने की मांग की गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button