ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News अपना रोजगार को बढ़ावा देते मिसाल पेश करते हुए विनोद जी

रिपोर्टर  जितेंद्र सिंह नेगी देहरादून उत्तराखंड

दोस्तों ये है विनोद मैठाणी, कोटद्वार में मस्जिद के पीछे गीतांजलि ज्वेलर्स के सामने खाने को ठेली लगाते है। इनके जज़्बे को देखकर आपका इन्हें सलाम करने का मन करेगा। विनोद पहले हरिद्वार के पास नौकरी करते थे लेकिन अपने गाँव के प्रति प्यार ने इनको जादा दिन गाँव से दूर नहीं रहने दिया और नोकरी छोड़ कर कोटद्वार में रहने का मन बना लिया। आज मनोज का खाना इंद्रा भोजनालय से भी सस्ता है और स्वादिष्ठ है। जो आलू का पराठा पूरे कोटद्वार में 25 से 30 रुपये का बिकता है मनोज उससे कही अच्छा और स्वादिष्ठ पराठा 10 रुपये में देते है। मित्रों आप जब भी कोटद्वार जाए तो स्टेशन के पास ठगने से अच्छा है की अपने पहाड़ी भाई के पास अच्छा, सस्ता और स्वादिष्ठ खाना खाये, जंहा आपको आलू के परांठे, राजमा चावल और कड़ी चावल सबसे सस्ते रेट में मिल जाएगा। अगर बहार नोकरी करने वाला हर युवक विनोद मैठाणी की तरह सोच रखे तो एक दिन पलायन जरूर रुकेगा। अगली बार कोटद्वार जब भी जाए सुबह 6 से 1 के बीच पंडित जी के नाम से प्रसिद्ध विनोद के यंहा खाना जरूर खाये।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button