IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय मे क्या अयोग्य,आलसी,लापरवाह और कमिशनखोर डॉक्टर ही नियुक्त हैं?।

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश 

देवास  जिले से जिला चिकित्सालय आने वाले ग्रामीणों और गरीबों को इन्दौर भेजने का रहस्य क्या है?। ग्रामीण गर्भवतियों के परिजनों से अवैध वसूली न होने पर इन्दौर भेजना जीवन से खिलवाड़ है और इसके लिए प्रशासनिक अमले सहित अस्पताल प्रबंधन और जनप्रतिनिधि भी जिम्मेदार है। करोड़ों के कायाकल्प और सौ से अधिक जांच सुविधाओं का प्रचार नौटंकी और गुमराह करने वाला है ।मीडिया मे प्रकाशित और प्रसारित लापरवाही ,अव्यवस्थाओं ,अवैध वसूली की खबरों पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के सख्त निर्देश के बावजूद ध्यान नहीं दिया जाता ।आखिर इन्दौर के एम व्हाय सहित देवास के निजी अस्पतालों मे क्या है? जो मरीजो को यहां या अमलतास भेज दिया जाता है ।कारण स्पष्ट है दलाली और कमीशन का खेल । सोनकच्छ के एक पत्रकार इकबाल खान की बेटी को वह 21 जून को इस लिए डिलेवरी के लिए लाए कि यहां बेहतर इलाज होगालेकिन रात भर से परेशान होकर सुबह परिचितों को फोन लगाकर कह रहे हैं बहुत अव्यवस्थाऐं हैं ।कोई ध्यान ही नहीं दे रहा है ।सीएमएचओ को फोन उठाने की फुरसत नहीं है ।नर्सों द्रा इन्दौर या निजी अस्पताल जाने को कहा जा रहा है,आखिर क्यों ?।जिला अस्पताल प्रबंधन और सुव्यवस्थाओं की नींद कब खुलेगी?/सेवा और सुव्यवस्थाओं के दर्शन कब होंगे ?,ग्रामीणों और गरीबों को उचित इलाज कब मिलेगा ?

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button