Madhya Pradesh News मृतक की पुत्री ममता ने पुलिस थाना पिपलोदा जिला रतलाम पर लगाया आरोप
पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने पर मजबूर बेटी, व पत्नी श्यामा बाई ने जिलाधीश महोदय को दिया आवेदन ।

रिपोर्टर दौलत राम पाटीदार जिला रतलाम मध्य प्रदेश
पिछले सप्ताह पिता की हुई मौत कैलाश जी निवासी बड़ीसादड़ी बंडा जिला प्रतापगढ़ राजस्थान ने आज जिला रतलाम के जिलाधीश महोदय को एक निवेदन किया है कि पिछले दिन उसके पिता ने पिता को कोई लोग जबरन से घर से किराना दुकान पर गोपाल मीणा , गुड्डू माली, दिनेश जाट नामक व्यक्ति सामान लेने आते जाते रहते थे प्रार्थी गण का कहना है कि वहां पर अपने पिता की दुकान पर किसी से लेनदेन पर छोटा-मोटा विवाद हुआ था जिस पर मेरे पिताजी को जान से मारने की धमकी दी गई थी । हत्यारों ने अंधरूनी रंजिश को जिंदा रखते हुए कुछ समय कै लिए दैनिक लेनदेन कार्य प्रणाली में आपसी तालमेल बिठा कर एक-दो दिन के बाद आपसे मे बातचीत की स्थिति सामान्य कर ली और दोस्त की तरह रहने लगे थे । अपराधी के द्वारा रचित षड्यंत्र करके मेरे पिताजी से मेलजोल बढ़ाया और दिनांक 6 ,6 ,23 को दोपहर करीब 1:30 बजे मेरे निवास स्थान पर आए और मेरे पिताजी को अपने साथ पिकनिक के नाम पर घुमाने के लिए ले गए ।
मेरे पिताजी के मना करने के पश्चात भी वो जबरदस्ती ले गए और कह रहे थे कि अपन कारिया गांव की मार पिपलोदा के पास तालाब में स्नान कर आते हैं । मेरे पिताजी देर रात तक वापस नहीं आने के कारण मुझे वह मेरी माता को संदेह हुआ कि कहीं कुछ अनहोनी घटना घटित हुई हैं जिसके कारण मेरे पिताजी रात देर तक घर नहीं लौटे जिस पर हमारे द्वारा पुलिस थाना पिपलोदा पर शिकायत की गई और हम लोग अपने साथ आसपास के लोगों को लेकर मेरे पिताजी को ढूंढने के लिए कारिया की मार पर गए तो ढूंढने पर तलाश मे मेरे पिताजी का शव मिला जिस संबंध में पुलिस थाना पिपलोदा द्वारा प्राकृतिक मृत्यु का पंजीयन दर्ज किया गया । पुलिस द्वारा मेने मेरे द्वारा कथन में प्रति प्रार्थी गण का नाम लिखवाया गया था किंतु पुलिस द्वारा उनके विरुद्ध हत्या का कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और प्रति प्रार्थी बाहर आसानी से घूम रहे हैं और गांव में लोगों को कह रहे हैं कि हमने तो जमीन बेचकर थाने पर पैसे दे दिए हैं हमारे खिलाफ तो कोई केस नहीं होने वाला है प्रति प्रार्थी गण द्वारा मेरे पिताजी की हत्या की गई और उनको तालाब में डाल दिया गया या फिर तालाब के पानी में डुबोकर कर उन की निर्मम हत्या की गई । और उनके द्वारा सांठगांठ कर स्वयं को केस से बचा लिया जिस कारण उक्त प्रकरण में मजिस्ट्रेट जांच सीबीआई से जांच करवाने की मांग पीड़िता मृतक पिता की पुत्री ने आज अपनी मां के साथ रतलाम जिला जिलाधीश महोदय को आवेदन प्रस्तुत किया है और निवेदन किया है कि उक्त प्रकरण की जांच मजिस्ट्रेट जांच सीबीआई जांच करवाई जावे ।


Subscribe to my channel