IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News अभियान के तहत खवासा तिराहा बामनिया में सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीते पांच लोगों को पकड़ा जिनके पास से शराब एवं डिस्पोजल आदि जप्त किए गए।

रिपोर्टर संतोष बसोड झाबुआ मध्यप्रदेश

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय झाबुआ, श्री अगम जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रेमलाल कुर्वे के निर्देशन एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय पेटलावद के मार्गदर्शन तथा निरीक्षक राजुसिंह बघेल एवं चौकी बामनिया पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए कस्बा बामनिया में नशे के विरुद्ध अभियान के तहत खवासा तिराहा बामनिया में सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीते पांच लोगों को पकड़ा जिनके पास से शराब एवं डिस्पोजल आदि जप्त किए गए। खुले में शराब पीने वाले 1. सुंदरलाल पिता मांगी राणा उम्र 25 साल निवासी मुल्थनिया, 2.शंभू पिता दुधाजी डामर उम्र 50 साल निवासी सेमलिया, 3. फूलसिंह पिता रामजी डामर उम्र 35 साल निवासी सेमलिया, 4.मनीष पिता मढिया राणा उम्र 22 साल निवासी मुल्थनिया, रामचंद्र पिता तोलिया चारेल उम्र 36 साल निवासी रत्नाली के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 36 बी के तहत कार्यवाही की गई। कार्यवाही में उल्लेखनीय योगदान निरीक्षक राजू सिंह बघेल, एसआई अशोक बघेल, एचसी रविन्द्र अम्लियार, आर आशीष, आर विजय का विशेष योगदान रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button