IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News टोंक खुर्द नगर की सड़को में दूसरे साल भी बनने लगे भारत के नक़्शे जिम्मेदार कुमकरणीय नींद में अभी तक सो रहें। रिपोर्टिंग बालकृष्ण बडेरा

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश 

टोंक खुर्द पिछले साल पहली बारिश से नगर के रोड की मिट्टी बहकर निकली तो खुली थी सड़को की पोल जिम्मेदारों को वर्षा पूर्व कई बार अवगत कराया लेकिन उनके कानो पर जू तक नहीं रेंगी। अब इसका खामियाजा आम जनता व स्कूली छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। उत्कृष्ट विद्यालय से तहसील चौराहे होते हुए फ्रीगंज चौराहे तक नगर में जगह जगह गड्डे हो गए वही डाग बंगले के सामने भी यहीं हाल हो रहा है। जिसके कारण आये दिन दुर्घटनाए हो रही है लेकिन उसके बाद भी रोड मरम्मद नहीं हुआ। वही नगर की मुख्य सड़क मछली की पीठ की तरह हो गई।कही सीमेंट काकरीट निकल कर सरिये बाहर आगये जिसके कारण वाहनों के टायर फट रहें है। कुल मिलाकर टोंक खुर्द से गाँवों की सड़क अच्छी दिखाई देती है वही टोंक में समय पर नाली की सफाई भी नहीं होती है पहली बारिश के पानी से नाली का गन्दा कचरा रोड पर गंदगी करता है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button