IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News केन्द्र की भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर विधायक निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से रूबरू होते हुए विधायक कुंवर प्रघुम्न सिंह

  रिपोर्टर पवन रैकवार छतरपुर मध्य प्रदेश

केन्द्र की भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर विधायक निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से रूबरू होते हुए विधायक कुंवर प्रघुम्न सिंह ने कहा कि माननीय मोदी जी के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों में देश ने न सिर्फ विकास की ऊंचाइयों को छुआ है बल्कि विश्व पटल पर हमारे देश का मान सम्मान और दबदबा कायम हुआ है।कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जब सारी दुनिया में अफरातफरी का माहौल बना था एवं प्रतिदिन हजारों लोग काल के गाल में समा रहे थे ऐसे में हमारे देश के वैज्ञानिकों ने कोरोना के टीके की खोज की दवाई सबसे पहले बनाकर दुनिया को उपलब्ध करवाकर लाखों लोगों की जान बचाई जो अपने आप में एक इतिहास है। सरकार देश में रहने वाले हर आवासहीन व्यक्ति को पक्का मकान,हर घर नल हर घर जल देने, एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम कर रही जिससे सार्थक परिणाम दिखाई दे रहे हैं सरकार ने किसान सम्मान निधि देकर किसानों का भी मान बढ़ाया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button