IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News वी , एम ,ओ , संजय कुशवाहा ने किया पीएचसी औचक निरीक्षण निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले डाक्टर तत्काल प्रभाव से किये कारण बताओ नोटिस जारी

 पूरा मामला लिधौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का , पहली बार हुईं कारवाई

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

टीकमगढ़  जिले के जतारा ब्लॉक अंतर्गत लिधौरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़ती शिकायतों को लेकर जतारा वी एम ओ ने दल के साथ औचक निरीक्षण किया जहां भारी लापरवाही देखने को मिली जहां श्री कुशवाहा जी ने जमकर नाराजगी जताई। वहीं अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों पर हड़कंप देखने को मिला जहां पहली बार तीन डाक्टरों पर निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों का अनुपस्थित होना एवं अधिकारी की नाराज़गी में तीनों डाक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। जानकारी देते हुए लिधौरा निवासी कल्लू ने बताया कि विगत दिवस करीब 12 बजे जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत तहसील लिधौरा पीएचसी का वीएमओ संजय कुशवाहा ने दल के साथ औचक निरीक्षण किया गया जहां विभिन्न कक्षों एबं वार्ड को देखा वही साफ-सफाई में ब लापरवाही देखने पर जामकर नाराजगी जताई वहीं श्री कुशवाहा ने मेडिसिन एवं उपस्थिति रजिस्टर सहित विभिन्न अन्य जानकारी ली जहां हर कार्य में लापरवाही देखी गई वहीं डाक्टर भी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थिति पाये जब जमीनी हकीकत देखी जाए तो पहले भी संजय कुशवाहा ने निरीक्षण के दौरान हिदायत भी दी यहां तक पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे

फिर भी संतोष जनक जवाब डॉक्टर द्वारा नहीं दिया गया था जिसको लेकर बुधवार के निरीक्षण के दौरान पुनः लापरवाही सामने आई जहां अनुपस्थित डॉ राघवेंद्र सिंह , डॉ भुनेश्वर शर्मा डॉक्टर शिखा असाटी, को पुनः वीएमओ संजय कुशवाहा दोबारा तीनों अनुपस्थिति डाक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए वहीं श्री कुशवाहा जी ने प्रतिवेदन बनाकार जिला चिकित्सालय अधिकारी को भेजा गया जहां अन्य पीएचसी केंद्रों पर हड़कंप सा मचा हुआ देखाई नजर आया । वहीं निरीक्षण के दौरान श्री कुशवाहा ने अन्य कर्मचारियों को हिदायत देते हुए कहा कि कर्मचारी किसी भी जाति धर्म का हो अपनी ड्यूटी समय सीमा पर करें यदि लापरवाही पाई जाती है तो कतई नहीं बक्शा जायेगा एवं लापरवाही कर्मचारियों पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button