बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News जहानाबाद में विश्व संगीत दिवस पर होटल राज दरबार हुआ कार्यक्रम , दो कलाकार बजेश मिश्रा तथा मानसी को किया गया सम्मानित

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार

जहानाबाद साहित्यिक एवं सांस्कृति के गतिविधिओं के लिए मसहूर जहानाबाद में विश्व संगीत दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होटल राज दरबार में जिला कला संस्कृति मंच के द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविंद डा वीरेन्द्र कुमार सिंह ने किया। जबकि संचालन जिला कला एवं सांस्कृतिक मंच के समन्वयक संतोष श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर दो कलाकारों को सम्मानित किया गया। उनमें जहानाबाद जिले में संगीत के भीष्म पितामह बजेश मिश्र तथा जिले के नवोदित कवियत्री मानसी सिह शामिल हैं ।आज संगीत दिवस पर कई कवियों द्वारा अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत किया ।उनमें डा रवि शंकर शर्मा , डीएवी पब्लिक स्कुल के शिक्षक चित्ररंजन चैनपुरा , संजीत कुमार पाण्डेय तथा अनिल कुमार फतेहपुरी , अरविंद कुमार आंजाश , महेश कुमार मधुकर, अनिल कुमार कवियत्री सावित्री सुमन तथा मानसी सिह शामिल हैं। जिन कलाकारों के द्वारा साँस्कृतिक प्रस्तुति प्रस्तुत किया गया उनमें युवा लोक गायक अवनीश कुमार उर्फ मुन्ना तथा सुजीत कुमार ने शामिल हैं । इनके तबला पर संगत कर रहे थे अविनाश कुमार। इस अवसर पर समाजसेवी संजय शर्मा,अजीत कुमार पत्रकार, बरुण कुमार, चन्दन कुमार,एस के मिर्जा, विकमादित्य कुमार,अनिल कुमार ,सिद्धनाथ सिह सहीत वडी संख्या में लोग उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button