नई दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Congress President Election Nomination LIVE: शशि थरूर के घोषणापत्र में भारत का गलत नक्शा किया गया जारी

Congress President Election 2022 Nomination: अध्यक्ष पद के लिए अब मल्लिकार्जुन खड़गे भी चुनाव लड़ेंगे। खड़गे, शशि थरूर और केएन त्रिपाठी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है।

नई दिल्ली, एजेंसी।

कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर चल रही राजनीति के बीच आज मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस बीच एक और कांग्रेस नेता ने पर्चा भरा है। झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए यह मुकाबला अब एकतर्फा लग रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस नेता खड़गे को कांग्रेस के कई नेताओं ने समर्थन जताया है। इस बीच पार्टी से नाराज माने जाने वाले जी-23 गुट ने भी खड़गे की उम्मीदवारी को अपना समर्थन दिया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button