IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News पाण्डेय टोला मे बुजुर्ग के साथ लूट करने वाले 02 आरोपी को 24 घण्टे के अंदर सिटी कोतवाली पुलिस से किया गिरफ्तार

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश

फरियादी छोटेलाल निगम पिता हनुमान प्रसाद निगम उम्र 78 साल निवासी पाण्डेय टोला जिला रीवा का हमराह अपने लड़के के साथ थाना उपस्थित आकर जुबानी रिपोर्ट दर्ज करायी  मै घर से पैदल एसबीआई मेन ब्रांच बैंक गया ओर वहा से पैसे निकालकर पैदल ही अपने घर आ रहा था जैसे ही पाण्डेय टोला में घर से 50 मीटर पहले पहुंचा तभी 02 अज्ञात लड़के मेरे पास आए और मुझसे समय पूझने लगे और मेरा हाथ पकड़ कर जेब मे रखे दस हजार रुपए निकाल लिए और मुझे धक्का देकर भाग गए फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली रीवा मे अपराध क्रमांक 428/23 धारा 392 ता.हि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक रीवा श्री विवेक सिंह, एवं नगर पुलिस अधीक्षक रीवा को घटना के संबंध में जानकारी दी गई वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देषन मे थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह परिहार के नेतृत्व मे घटना को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल शहर मे सभी जगह नाकाबंदी कर आरोपी के ठिकानो मे दबिश दी गई घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए एवं शहर के सभी थानों को अवगत करवाया गया एवं आरोपियो की पता तलाश हेतु मुखबिर लगाए गए जरिए मुखबिर सूचना मिली कि आशीष रजक अपने साथी के साथ रानीतालब में पार्टी माना रहा है मुखबिर सूचना को गंभीरता से लेते हुए संदेही आशीष रजक को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ किया गया जो अरोपी ने अपने 01 अन्य नाबालिक साथी के साथ मिलकर पाण्डेय टोला के पास लूट करना स्वीकार किया । आरोपी के कब्जे से लूट की रकम 10000 रुपए बरामद की गई। आरोपी एवं उसके नाबालिक साथी को गिरफ्तार कर पेश न्यायालय किया गया। आरोपी आशीष रजक के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली रीवा में पूर्व से नकबजनी एवं मारपीट के अपराध पंजीबद्ध है l

आरेपी :   आशीष रजक उर्फ वसी पिता बब्लू रजक उम्र 19 साल निवासी चिकान टोला जिला रीवा एवं 1अपचारी बालक
बरामद सम्पत्तिः  लूटी गई रकम 10000/ रुपए

कार्यवाही मे शामिल रही पुलिस टीम:- निरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह परिहार थाना प्रभारी सिटी केातवाली रीवा asi महेंद्र त्रिपाठी प्र.आर. राजेंद्र पाण्डेय आर प्रदीप सिंह

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button