Bihar News एक ऐसा पत्रकार जो अपने जन्मदिन पर गरीब और असहाय लोगों को भोजन कराता है

रिपोर्टर सचिन कुमार मोतिहारी बिहार
आपने पत्रकार को खबर लिखते देखा होगा, अपनी लेखनी के दम पर बड़े से बड़े शूरमाओं से लोहा लेते देखा होगा, कभी किसी गरीब की आवाज बनते देखा होगा, खुद भूखे रहकर दूसरों की खाने की तलाश में रहते हुए देखा होगा ठीक उसी प्रकार पताही प्रखंड का सबसे पॉपुलर और धुरंधर पत्रकार संतोष राउत हर गरीब, असहाय, भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्भीक होकर अपने कलम चलाने से पीछे नहीं हटता संतोष राउत का पत्रकारिता का यह अंदाज उसे अपने क्षेत्र में सबसे अलग बनाता है तो वहीं अब बीते कुछ वर्षों से अपने जन्मदिन पर गरीबों और असहाय को भोजन और मिठाइयां वितरित कर अपने जन्मदिन की खुशियां दुगुना करते हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के पताही पुर्वी, बखरी, नोनफरवा, कोदरिया, महादलित बस्ती तमाम जगहों पर गरीब और असहाय लोगों को भोजन वितरण किया गया।
Subscribe to my channel