IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News पंचायत की लापरवाही के चलते पांच दिनों से गडर युक्त दूषित पेयजल पीने को मजबूर वार्डवासी

ज्ञापन के माध्यम से समस्या से कराया गया अवगत नही हुआ वार्ड वासियों की समस्या का हल

रिपोर्टर दिनेश पवार छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश 

सौसर विकासखंड के ग्राम रामाकोना के वार्डवासियो को इन दिनों गडर युक्त दूषित पानी पीना पड़ रहा है। इससे लोगों को बीमार होने का डर बना है। वार्ड के सचिन गुर्वे ने बताया कि पिछले 5 दिनों से वार्ड नंबर 17 में दूषित पेयजल सप्लाई की जा रही है और गडर वाला पानी लोगों के घरों में सप्लाई हो रहा है। वार्ड 17 निवासी सुरैया शेख ने बताया कि वार्ड के पंच को इस समस्या से अवगत कराया गया यही नहीं ग्राम पंचायत सरपंच को भी पानी की समस्या के चलते ज्ञापन भी दिया गया किंतु ग्राम पंचायत रामाकोना के सरपंच श्वेता गगन गोहेल द्वारा समस्या का समाधान करने के लिए कहा है, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं की जा रही है। बता दे की दूषित पानी की समस्या पांच दिन पूर्व से ही है किंतु ग्राम पंचायत द्वारा ,आज तक पाइप लाइन चेक कर ठीक नहीं कि गई है। अब वार्डवासी दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जिसके चलते लोगों में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है वही जब प्राइम संदेश के संवाददाता द्वारा वार्डवासियो से चर्चा की गई तो जानकारी में बताया गया की वार्ड के पंच सहित ज्ञापन देने पंचायत पहुंचे तो पंचायत में कोई भी जनप्रतिनिधि तथा सरपंच मौजूद नही थे एसे में वार्ड के ही पंच को ज्ञापन सोपा गया । पिछले 7 सालो में नही आई ग्राम में पानी की समस्या वही पिछले साथ सालो की बात की जाय तो ग्राम में ग्रामवासियों को दूषित पेयजल की समस्या कभी उत्पन्न नही हुई किंतु अब ग्राम के सरपंच और जेमेदार जनपतिनिधियो द्वारा ग्राम के विकास कार्यों पर ध्यान नही देने के चलते अब ग्राम में कई समस्याएं उत्पन्न हो रही है जिससे ग्रामीणों मे आक्रोश दिखाई दे रहा है। इनका कहना ग्राम की दूषित पेयजल समस्या को लेकर सरपंच महोदया को कॉल कर संपर्क किया गया लेकिन कॉल नही उठाया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button