IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश 

देवास 21 जून 2023  मध्‍य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री प्रभात कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा जिला न्यायालय परिसर देवास में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिविर का आयोजन किया गया। विशेष न्यायाधीश श्री दिनेश प्रसाद मिश्र ने शिविर में आए लोगों को योग के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि योग का अभ्यास बेहतर स्वास्थ के लिए लाभदायक है। योग के सभी आसनों से लाभ प्राप्त करने के लिए सुरक्षित व नियमित अभ्यास की आवश्यकता है। योग से शरीर में प्रतिरोधक प्रणाली को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है। अपर जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्रीमती निहारिका सिंह ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसका उद्देश्य योग अभ्यास के प्रति आमजन को जागरूक करना एवं योग का महत्व बताना है। योग के माध्यम से शरीर, मन स्वस्थ रहता है एवं हमारे सभी लोगों के स्वास्थ्य के लिए योग एक अच्छा माध्यम है, इसका अभ्यास हमें करना चाहिए। कार्यक्रम द्वितीय न्‍यायाधीशगण श्रीमती सोनल पटेल, डॉ. मेहजबीन खान, श्री यशपाल सिंह, श्रीमती रश्मि खुराना, श्री प्रियांशु पाण्डे, श्री अब्दुल अजहर अंसारी, श्रीमती आफरीन युसुफजई, श्रीमती श्वेता अग्रवाल, श्री सौरभ जैन, सुश्री पारूल जैन, सुश्री संध्या मुदगल तथा योग प्रशिक्षक सुश्री छवि गावड़े सहित जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button