IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News देवास जिले में उत्साह पूर्वक मनाया गया 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, सामाजिक संगठनों, स्‍कूली बच्‍चों और नागरिकों ने किया सामूहिक योगाभ्‍यास  

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश 

जिले के विकासखण्‍डों में भी मनाया गया योग दिवस, सामूहिक योगाभ्‍यास का हुआ आयोजन

 देवास 21 जून 2023 देवास जिले में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिले के सभी विकासखण्‍डों में योग कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम इंडस्‍ट्रीयल पार्क (टाटा चौराहा) देवास-इंदौर रोड में आयोजित किया गया। जिला स्‍तरीय कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्‍यास के लिए बड़ी संख्‍या में शामिल होकर जनप्रतिनिधियों, अधिकारी/कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, स्‍कूली बच्‍चों और नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्‍यास किया। जिला स्‍तरीय कार्यक्रम में योग गुरू श्री राजेश बैरागी ने मंच पर योग का प्रदर्शन किया। उनके साथ-साथ उपस्थित अतिथियों एवं अन्य लोगों ने योग के लिए हाथ उठाए।

योग का प्रारंभ प्रार्थना के साथ हुआ। इस दौरान महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, श्री राजीव खण्‍डेलवाल, विधायक प्रतिनिधि श्री भरत चौधरी, श्री दुर्गेश अग्रवाल, श्री मनीष सेन, श्री मनीष सोलंकी सहित अन्‍य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता, पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्‍याय, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, नगर निगम आयुक्‍त श्री विशाल सिंह चौहान, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, सहित अन्‍य जिलाधिकारी/कर्मचारी, सामाजिक संगठन, स्‍कूली बच्‍चे एवं शहर के गणमान्‍य नागरिक उपस्थिति थे। योगाभ्यास के पहले जबलपुर में आयोजित ‘राष्ट्रीय योग कार्यक्रम’ का सीधा प्रसारण देखा गया। प्रतिभागियों ने उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विशेष वीडियो संदेश देखा। इस अवसर पर बताया कि योग मन की शांति, बुद्धि एवं शरीर के लिये और सकारात्मक ऊर्जा के लिये आवश्यक है। हमारे जीवन में इसकी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका हैं। हमें नियमित रूप से प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग मन व चित्त की एकाग्रता को बढ़ाता है तथा शरीर को स्वस्थ, निरोगी तथा हमें दीर्घायु बनाता है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button