ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
Madhya Pradesh News योग दिवस के उपलक्ष्य पर जय माँ वैष्णो कॉन्वेंट स्कूल में बच्चो को योग कराया गया

रिपोर्टर हेमंत राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश
उज्जैन : डायरेक्टर वीरेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा बच्चों को योग दिवस क्यों मनाया जाता है इसके बारे में विस्तृत में बताया गया ।साथ ही विकासखंड महिदपुर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा एवं जय मां वैष्णो कान्वेंट स्कूल झारड़ा के सयुक्त तत्वाधान में 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन जय मां वैष्णो कॉन्वेंट स्कूल झारड़ा में किया गया समापन में खिलाड़ियों को विभाग द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गए समापन में लगभग 40 खिलाड़ी उपस्थित रहे समापन में मुख्य आतिथ्य के रूप में संस्था के प्रधान प्राचार्य आर.के. शुक्ला सर खेल शिक्षक श्री तूफान सिंह ठाकुर उपस्थित रहे उक्त जानकारी ब्लाक खेल समन्वयक रागिनी टांक ने दी ।


Subscribe to my channel