Madhya Pradesh News विश्व में एक ऐसी जगह है जहां कुछ पल के लिए परछाई भी छोड़ देती है साथ।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश
हां हम उसी जगह की बात कर रहे हैं, जहां पर कुछ पल आपकी परछाई भी आपका साथ नहीं देती है। आइए हम आपको वह जगह बताते हैं, और वह कारण भी बताते हैं। जिसकी वजह से परछाई आपका कुछ पल के लिए साथ छोड़ देती है। वह जगह है मध्य प्रदेश उज्जैन जिले में आचार्य वराह मिहिर न्यास उज्जैन द्वारा संचालित पद्मश्री डॉ विष्णु श्रीधर वाकणकर वेधशाला डोंगला। यह डोंगला स्थान उज्जैन बाबा महाकाल की नगरी से कुछ ही दूरी पर विश्व विख्यात स्थान है। यह विश्व कालगणना केंद्र हैं। जो कर्क रेखा मध्यप्रदेश से होकर गुजरती हैं उस कर्क रेखा पर यह स्थान है । 21 जून को जब सूर्य कर्क रेखा के सिद्ध में बिल्कुल ऊपर होने के कारण परछाई दिखना बंद हो जाती हैं। दोपहर के 12:00 बज कर 28 मिनट पर कुछ पल का वह समय होता है, जब परछाई दिखना बंद हो जाती है। मानो ऐसा लगता है कि इस समय परछाई ने भी हमारा साथ छोड़ दिया हो। यह एक भौगोलिक घटना है,
इसके विषय में वहां के जानकार प्रकल्प अधिकारी घनश्याम रतनानी जी बताते हैं। कि 21 जून को सूर्य कर्क रेखा के सिद्ध में बिल्कुल ऊपर होने के कारण इस समय परछाई दिखाई नहीं देती हैं। यह एक भौगोलिक घटना है 21 जून के बाद दिन छोटे होना शुरू हो जाएंगे, और राते बड़ी होना शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने,, शंकु यंत्र, भास्कर यंत्र, भित्ति यंत्र, सम्राट यंत्र , और धूप घड़ी के विषय में भी कई जानकारियां बताई। इसके साथ ही वहां पर मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ भूपेश सक्सेना सहित क्षेत्र के और भी नागरिक उपस्थित रहे।


Subscribe to my channel