ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News जब्त मादक पदार्थों का किया निरीक्षण।

रिपोर्टर रमन अग्रवाल हिसार हरियाणा

हिसार, एडीजीपी श्रीं कांत जाधव की अध्यक्षता में मंडल के पुलिस अधीक्षकों की गठित निस्तारण कमेटी के एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का निरीक्षण किया। इस कमेटी ने निस्तारण योग्य मादक पदार्थों को पुलिस लाईन हिसार में सील किया।इनका पुलिस व स्थानीय प्रशासन द्वारा नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में निस्तारण किया जाएगा।एफ एल एस से जिन मादक पदार्थों की रिपोर्ट आ चुकी है उनका निवारण होना है। इसके तहत92 मुकदमों में जब्त 1459. किलोग्राम चूरा पोस्त 8.25. किलोग्राम चरस 315.5 किलोग्राम गांजा.1.186 किलोग्राम हेरोइन के अलावा प्रतिबंधित व नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाली 10860, गोलियां शामिल हैं। इनके अलावा मंडल में दर्ज 11 मुकदमों के तहत बरामद दस किलो 782 ग्राम अफीम को निरीक्षण के बाद सील कर दिया।इसे अनुमति मिलने के बाद सरकारी उपक्रम नीमच में पुलिस सुरक्षा में भेजा जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button