बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News योग करना रोगमुक्त जीवन की कुंजी है:– सुदर्शन शर्मा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पी. पी. एम स्कूल के शिक्षकों ने किया योग

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार

जहानाबाद : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पी.पी.एम स्कूल, राजा बाजार, मचला, जहानाबाद जिला में स्थित उदय कुमार सिंह के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में योग गुरु स्वामी रामदेव जी के द्वारा बताया गया योग का अनुसरण किया गया। इस योग शिविर में भस्त्रिका कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उद्गीथ, प्राणोध्यान आदि कई योग किए गए। इस योग शिविर के दौरान विद्यालय निदेशक डॉ एस के सुनिल ने बताया कि योग करना रोगमुक्त जीवन की कुंजी है। क्योंकि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग फायदेमंद है। कई बीमारियों से निपटने के लिए योग मददगार होता है और मन की शांति के लिए भी रोजाना योग जरुरी है। वहीं विद्यालय के प्रभारी प्राचार्या नंद किशोर शर्मा ने कहा कि योग शरीर के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। इससे शरीर में ऊर्जा तो बढ़ती ही है। साथ ही शरीर से कई रोगों का नाश होता है। इस योग शिविर में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य नंद किशोर शर्मा के अलावा अमृता कुमारी, तनु कुमारी, रोहित कुमार, सूरज कुमार, जयप्रकाश कुमार, मोहम्मद सिराजुद्दीन कुमार, उपेंद्र कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button