Madhya Pradesh News पुलिस ने किया करीवन 50,000 रुपये चोरी का खुलासा गिरफ्त में आया शातिर चोर 2 घंटे में चोरी पकड़ा

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश
भोपाल भोपाल में 19 जून को फरियादी अनुराग शर्मा पिता सुरेश शर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी भोपाल ने थाने में आकर सुचना कि उसके फार्म हाउस जिसमें अनाज रखने का गोदाम बने है। वर्तमान में लगभग 2 माह से काम चल रहा है उस गोदाम में मनीराम काम करता था व चोकीदारी भी करता था। जो 15 दिन पहले काम छोड़कर चला गया है। 19 जून को सुबह 10.00 बजे जाकर सामान चेक किया तो समर्शियल पम्प दो हार्स पावर की हेवल्स कंपनी की जिसमें काले पेंट से अंग्रेजी में एएस लिखा है व एक छोटा गैस सिलेंडर लाल रंग का रेगुलेटर के तथा दो बंडल बाउंड्री वाल के तार चोरी चले गये है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 234/23 धारा 381 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले में पुलिस कमिश्नर व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वारा चोरों की जल्दी गिरफ्तारी हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गए थे। पुलिस टीम के प्रयास से मुखबिर से सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण में चोरी गये सामान को जप्त किया गया। चोरी गये माल को एक अन्य आरोपी को बेचा गया, जिस पर से धारा 411 भादवि का ईजाफा किया गया। पुलिस द्वारा पकडे गये दोनों आरोपी द्वारा अपने मालिक के घर से सामान चोरी करना स्वीकार किया


Subscribe to my channel