Madhya Pradesh News ग्राम आला खेड़ा में खेड़ापति हनुमान का झंडा उद्यापन कार्यक्रम हुआ बड़े धूमधाम से संपन्न।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश
उज्जैन : ग्राम आलाखेड़ा में खेड़ापति हनुमान मंदिर पर प्रति वर्ष हनुमान झंडा उद्यापन का कार्यक्रम किया जाता है। इस वर्ष भी यह कार्यक्रम रामदेवरा पर बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया ।आसपास क्षेत्र के कई गांव से हनुमान भक्त मंडल यहां पधारे सभी हनुमान भक्त मंडलो ने अपने-अपने मंडली के साथ भजनों की सुंदर प्रस्तुति प्रस्तुत की । इसी के बीच जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह आर्य और श्याम सिंह ने भी भजन की प्रस्तुति दी । इसके साथ ही यहां पर वंदे मातरम और भारत माता की जय कारों के नारे भी गूंजें। जय जय सियाराम, जय जय हनुमान , के साथ, भारत माता की जय । और वंदे मातरम के नारे भक्तों ने बड़े उत्साह के साथ लगाएं। झंडा उद्यापन में गांव के संपूर्ण भक्तों ने और आसपास के आए हुए सभी भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की । यहां कीर्तन भजन सुनहरी शाम से ढलती रात तक चलते रहे। भक्तों ने नाचते, झूमते हुए भजन गाकर धर्म लाभ लिया । ग्राम आलाखेड़ा में 12 जून को भी देवगढ़ धाम पर हनुमान भक्त मंडल द्वारा झंडा उद्यापन किया गया था। 20 जून को फिर खेड़ापति हनुमान मंडल द्वारा दोबारा झंडा उद्यापन का कार्यक्रम किया गया है । इसके साथ ही प्रतिवर्ष ग्राम देवताओं को पूजा जाता है ,इस वर्ष भी ग्राम देवताओं की पूजा की गई। और रामायण पाठ करके यह झंडा उद्यापन का कार्यक्रम किया गया । जिसमें संपूर्ण गांव वासियों ने अपना तन मन धन से पूरा सहयोग किया और धर्म लाभ लिया।


Subscribe to my channel