Madhya Pradesh News कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने NEET 2023 की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को किया सम्मानित,
उज्जवल भविष्य के लिए दी बधाई एवं शुभकामन

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश
कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में NEET 2023 में उत्तीर्ण हुए जिले के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। जिसमें एकलव्य विद्यालय डिंडौरी से छात्रा सुश्री विंध्या उरैती, सुश्री गीतांजलि परस्ते, सुश्री प्रियंका तेकाम, सुश्री सृष्टि मरकाम, सुश्री रुचि मरावी, सुश्री प्रीति परस्ते, सुश्री माया कोर्चे, छात्र श्री युवराज सिंह मरावी, श्री अक्षय कुमार धूमस्ते, एकलव्य विद्यालय मेंहदवानी से छात्रा सुश्री सोनिका सैयाम, कन्या शिक्षा परिसर डिंडौरी से छात्रा सुश्री काजल, सुश्री संगीता, शा.उ.मा. विद्यालय नेवसापोंडी से छात्रा सुश्री आकांक्षा और सुश्री अनुष्का सोनी को सम्मानित किया गया है। इसी प्रकार से विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण हेतु बेहतर प्रयास करने पर संबंधित विद्यालय के प्राचार्य श्री ओ.पी. डेहरिया, श्री मनोज गवले, श्री रामविशाल मिथलेश, श्री बी.डी. सोनी व श्रीमती कामिला एक्का को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया है। कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने NEET 2023 में उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी है। उन्होंने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम कर लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित करते हुए मार्गदर्शन भी दिया है.


Subscribe to my channel