IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News आयुष्मान कार्ड गरीबों के लिये बना रामवाण

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया   चंदिया तहसील के ग्राम देवरा निवासी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड गरीबों के लिये लगातार रामवाण बनता चला जा रहा है। क्योंकि गरीब लोग पैसों के अभाव में समय पर ईलाज नहीं करा पाते थे, जिससे कई गरीब लोगों को तो अपनी जान गवाना पड़ती थी। भला हो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का जिन्होंने आयुष्मान भारत निरामय योजना प्रारभ की। इस योजना से गरीब व्यक्ति भी चिन्हित निजी नर्सिंग होम में ईलाज करा रहें है। चंदिया तहसील के ग्राम देवरा निवासी ददोली सिंह ने बताया कि उन्हें पसली के गांठ हो गई थी, जिसकी जांच कई जगह पर कराई। चूंकि मेरे पास इतने रूपये नहीं थे कि मैं ऑपरेशन करा पाता। ददोली सिंह का आयुष्मान कार्ड बना हुआ था, जिसकी मदद से उन्होंने जिला चिकित्सालय उमरिया में अपनी सिटी स्कैन के माध्यम से जांच कराई एवं जिला उमरिया में ही डाक्टर बीके प्रजापति के द्वारा उनका सफल ऑपरेशन किया गया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड से निशुल्क दवाईयां भी प्राप्त हो रही है। उन्होंने आयुष्मान कार्ड के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री जी शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button