IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News चुरदाना यादव को आयुष्मान कार्ड से हो रही है कैंसर की चिकित्सा

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया   जिले के छोटी पाली जनपद पंचायत निवासी चुरदाना यादव को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से नया जीवन मिला है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में कोरोना संक्रमण की संभावना पर मुझे अस्पताल में भर्ती किया गया। जब उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ नही मिला तो चिकित्सकों द्वारा चिरायू अस्पताल भोपाल भेजा गया। चिरायू अस्पताल में जांच पड़ताल के पश्चात कैंसर की बीमारी होना बताया गया। खेती किसानी करके अपने दो बेटों तथा एक बेटी का पालन पोषण करने वाले चुरदाना के लिए यह एक परीक्षा की घड़ी थी। उन्होंने धैर्य नही खोया तथा आयुष्मान कार्ड बनवाकर चिरायू अस्पताल में चिकित्सा प्रारंभ कराई । चुरदाना यादव ने बताया कि विधायक संजय पाठक की मदद से मेरी चिकित्सा चिरायू अस्पताल में शुरू हो गई थी । इसी बीच हमने आयुष्मान कार्ड बनवा लिया । आयुष्मान कार्ड बन जाने से पांच लाख रूपये तक की चिकित्सा व्यय की प्रतिपूर्ति शासन द्वारा इलाज करने वाली संस्था को की जाती है। मेरा इलाज चिरायु अस्पताल में चल रहा है। स्वास्थ्य में सुधार है । उन्होंने पात्रता रखने वाले सभी लोगों से अपील की है कि भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधा के लाभ के लिए बनाये जा रहे आयुष्मान कार्ड का लाभ अवष्य ले। विपत्ति एवं बीमारी काल में आयुष्मान कार्ड से पांच लाख रूपये तक की चिकित्सा निषुल्क होती है जो गरीब परिवारों के लिए वरदान से कम नही है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने देष के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button