बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News  मंझौल एसएस 55 पथ पर मंगलवार को पौने तीन बजे के लगभग मोहनपुर उसरारी के पास एक बेलगाम ट्रक ने एक किशोर बालक को कुचल दिया!

रिपोर्टर गौतम कुमार झा बेगूसराय बिहार

बेगूसराय :  जिससे उसकी दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई! मृतक बालक की पहचान मोहनपुर गांव के वार्ड नंबर 1 गांव निवासी पंकज सिंह के लगभग 10 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के रूप में की गई है ! मृतक बालक पांचवी कक्षा का छात्र था!घटना के बारे में बताया जाता है कि मंझौल की तरफ से बेगूसराय की ओर जा रही एक बेलगाम ट्रक ने बालक को पीछे से सडक पर कुचलते हुए भाग गया!जिसे ग्रामीणों ने खादेर कर बंद्वार ढाला के पास से ट्रक को पकड़ा! ट्रक का ड्राइवर और खलासी ट्रक को छोड़कर दोनो भाग गये! मृतक के परिजनों ने घटना के बाद शव को एस एच -55 पर रखकर सड़क जाम कर आवागमन को ठप कर दिया !

मृतक के परिजन शव को सड़क पर रखकर सरकार से मिलने वाली पैसे को लेकर सडक को जाम किए हुए थे! घटना की जानकारी मिलने के बाद लगभग 2 घंटे विलंब से मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची उसके बाद आक्रोशित घर के परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क को जाम हटवाया उसके बाद आवागमन सामान्य हुआ! पुलिस ने शव को घटना स्थल पर से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है !वहीं मृतक के परिजनों का हाल रो-रोकर बुरा है! मृतक आर्यन कुमार दो भाई और दो बहन है !जिसमें यह भाई में छोटा भाई था! घटनास्थल पर जिला परिषद क्षेत्र संख्या 27 के प्रतिनिधि संजीव कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर काफी समझा-बुझाकर आक्रोशित ग्रामीणों को सडक जाम को समाप्त करवाया !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button