Madhya Pradesh News पांडव कालीन मंदिर के रास्ते पर पिछले वर्ष बारिश में पुल पर गड्डा हुआ लेकिन जिम्मेदार कुमकरणीय नींद में मस्त जो दुर्घटना से भी नहीं डरते आखिर क्यों

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश
नगर के समीप स्थित गाँव नाई खेड़ि में पिछले वर्षा तेज बारिश में पुलिया के पास गड्डा हो गया जो अभीतक सही नहीं हुआ। रोड पर दिन भर हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। टोंक खुर्द से भोपाल व देवास निकलने वाले यात्रियों व राजनिक नेता व सरकारी विभाग के कर्मचारी भी यहीं से गुजरते है लेकिन उन्हों भी साल भर से रोड की समस्या को हल करने का जिम्मेदार को नहीं बताया। इसी रोड पर पांडव कालीन झरनेश्वर महादेव मंदिर है जहाँ हमेशा सोमवार को नगर सहित आस पास के ग्रामीण सहित दूर दूर से हजारों दर्शनाथी श्रद्धांलुओ को अवागमन में परेशानी का सामना करना होता है लेकिन जिम्मेदार ने ध्यान नहीं दिया। कल से स्कूल भी प्रारंभ होंगे उसके बाद स्कूल बस भी चलने लगेगी। ग्रामीणों सहित छात्रों के पलकों ने रोड के पुल पर हुए गड्डे को दुरुस्त करने की मांग की है।


Subscribe to my channel