उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Uttar Pradesh News शाहजहांपुर आज दिनांक 22 जनवरी 2023 को आम आदमी पार्टी जिला इकाई द्वारा एक सभा का आयोजन मशीनरी मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में किया गया

रिपोर्टर पप्पू अंसारी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश

आज दिनांक 22 जनवरी 2023 को आम आदमी पार्टी जिला इकाई द्वारा एक सभा का आयोजन मशीनरी मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में किया गया जिसमें जिला प्रभारी श्रीमती सुनीता गंगवार एडवोकेट भी मौजूद रही l इस कार्यक्रम में दिनांक 25 जनवरी 2023 को लखनऊ में इको गार्डन में पार्टी के चेतावनी धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में साथियों के चलने पर चर्चा हुई जिला प्रभारी श्रीमती सुनीता गंगवार ने उपस्थित सभी साथियों का आह्वान किया कि चुनाव लड़ने वाला प्रत्येक पार्षद अथवा वार्ड सदस्य कम से कम 10 साथी अपने साथ लेकर लखनऊ चले l इसके अतिरिक्त नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम के अध्यक्ष और मेयर पद के प्रत्याशी अपने स्तर पर साथियों को ले चलने की व्यवस्था करें l पार्टी के संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी अपने कार्यकर्ता और साथियों को अपने अपने संसाधनों से ले जाकर कार्यक्रम को सफल बनाएं l

यह कार्यक्रम पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह की अगुवाई में होने जा रहा है l धरना के माध्यम से प्रदेश सरकार से यह मांग की जाएगी कि उत्तर प्रदेश में बिजली की 23% होने वाली बढ़ोतरी को तुरंत वापस ले और जनता पर महंगाई का बोझ ना डाला जाए GST की बढ़ी दरों ,अनियंत्रित महंगाई और बेकाबू होती कीमतों से जनता वैसे ही बहुत परेशान है

और दैनिक रोजमर्रा की जिंदगी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में आम आदमी पार्टी जनता के हक के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी l पार्टी द्वारा दिनांक 27 जनवरी 2023 को जिला स्तर पर बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने की मांग को लेकर धरना और ज्ञापन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा इसके बाद उत्तर प्रदेश में प्रत्येक जिले मे वार्ड स्तर पर बिजली के बढ़े हुए दामों को वापस लेने का अभियान चलाया जाएगाl

आज के इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य कीर्तिमान प्रकाश च्यवन एडवोकेट, जिला अध्यक्ष राजीव कुमार यादव,महासचिव जे0बी0 सिंह मेयर पद के प्रत्याशी और महानगर अध्यक्ष संजय सक्सेना, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बी0 डी0शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष वसुधा,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव मो0 हारून राजीव अवस्थी ,अब्दुल्ला सकलैंन ,शांति वर्मा ,सताना, राजकुमारी सविता देवी, विशाल बाबू ,महेंद्र चावला, मनोज कुमार, मधुबाला, मोहसिन अली, अजीत वर्मा कमल ,प्रशांत कश्यप ,वसीम अहमद खान, सुरेंद्र पाल शर्मा, असीम शक्ति, विजय कुमार, गजेंद्र प्रसाद शर्मा रईसुद्दीन अंसारी, मदनलाल, विमलेश वर्मा, मुन्ना, शिवकुमार, भवानी, मोहम्मद नसीमुद्दीन, दीपक सक्सेना ,अवनीश सक्सेना, प्रभात श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव ,कृपाशंकर सक्सेना, प्रणब पांडे, आशीष सक्सेना ,धीरेंद्र दीक्षित, विपिन कुमार, मोहम्मद शादाब इदरीसी, सिद्धांत प्रताप सिंह, मोहम्मद अहमद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव श्री जे0 बी0सिंह ने किया अंत में जिला अध्यक्ष राजीव कुमार यादव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी को पुनः 25 जनवरी को लखनऊ चलने का आह्वान किया l

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button