Madhya Pradesh News ग्राम पंचायत नवलगांव सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक सो रहै चैन की नींद,पेयजल व्यवस्था की नहीं है फिकर
बूंद-बूंद पानी को तरसते नागदहार, नवलगांव के ग्रामवासी

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश
एक भारत सरकार जनहितैषी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है और विकास यात्रा निकालकर किये हुये कार्यो को जनता के सामने आकर विकास कार्यों को मजबूती के साथ दावा कर रही है,मगर जमीनी स्तर पर हकीकत और कुछ ही बयां करती नजर आ रही है।
आखिरकार क्या है सच्चाई समझिए :-
हम आपको बता दें कि जनपद पंचायत लखनादौन के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नवलगांव में ग्रामवासियों को पेयजल व्यवस्था की बिगड़ी हालत ने सबको परेशान कर दिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरपंच सचिव और सहायक सचिव की जोड़ी लोगों को एक एक बूंद पानी के लिए तरसा रही है और सरकार की राशि से जो पाइप लाए गए हैं वह घर में यूज किए जा रहे हैं।
पेयजल व्यवस्था के लेकर क्या बोले ग्रामवासी :-
जब हम हमारी टीम के साथ ग्राम पंचायत नवलगांव के ग्राम नागदहार पहुंचे तो हमें ग्रामवासियों ने बताया कि हमें निजी बोर के माध्यम से पानी मिल रहा है, लेकिन बहुत ही कम पानी मिल पा रहा है, अभी जितना पानी मिल रहा है उससे तो सिर्फ खाना बनाने एवं पीने में खर्च हो जाता है, ग्रामवासियों ने यह भी कहा कि हमारे घर में जानवर भी है मगर उनके लिए पानी की व्यवस्था करने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पाइपलाइन विस्तारीकरण की फर्जी तरीके से राशि निकलने के सम्बन्ध में लगी है CM हेल्पलाइन 181 पर शिकायत:-
ग्राम नागदहार के रहने वाले राजू डेहरिया ने फर्जी तरीके से राशि निकलने के सम्बन्ध में CM हेल्पलाइन 181 पर लगभग 4-5 माह पहले शिकायत दर्ज करवाई थी,जिसका शिकायत नंबर 20533307 है,जिसमें शिकायत करते समय राजू डेहरिया ने यह बताया है कि ग्राम पंचायत नवलगांव के ग्राम नागदहार के लिए पाइप लाइन विस्तारीकरण 2021-22 में स्वीकृत हो गई है जिसका एक्टिविटी कोड नंबर 46245918 है जिसका सीरियल नंबर 17 है, परन्तु अभी तक निर्माण कार्य नहीं हुआ है।
CM हेल्पलाइन181पर शिकायत के बाद भी आखिर क्यों नहीं हो रही है उचित जांच एवं कार्यवाही :-
CM हेल्पलाइन181पर शिकायत के बाद लगभग 4-5 माह बीत जाने के बाद भी आखिर क्यों नहीं हो रही है उचित जांच एवं कार्यवाही सवाल उठना तो लाजमी है, आखिर क्या कारण है जनपद पंचायत लखनादौन के CEO महोदय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला सिवनी के कलेक्टर महोदय जी चुपचाप क्यों है,यह बात तो समझ से बाहर है।
क्या जनपद पंचायत लखनादौन के CEO महोदय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय एवं जिला सिवनी के कलेक्टर महोदय जी को CM हेल्पलाइन 181 पर लगी शिकायत की जानकारी नहीं


Subscribe to my channel