IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News युवा कांग्रेस ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के जन्मदिन पर किया अनोखा प्रदर्शन।

भारत जोड़ो यात्रा निकालकर बढ़ती, महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन।

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के तत्वाधान में अनोखा प्रदर्शन किया गया। जहां युवा कांग्रेसियों ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी की अगुवाई में स्थानीय मकरोनिया चौराहे से भारत जोड़ो यात्रा निकालकर देश मे बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं केंद्र की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। भारत जोड़ो यात्रा में युवा कांग्रेसजन हाथों में तिरंगे झंडे और तख्तियों के साथ नफरत छोड़ो,भारत जोड़ो के नारे लगाते हुए चल रहे थे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने नफरत छोड़ो, भारत छोड़ो का नारा बुलंद करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती बेरोजगारी और आसमान छू रही महंगाई की मार आमजनों के साथ- साथ अन्नदाता किसान,युवा नोजवान झेल रहा हैं। रसोंई गैस, डीज़ल – पेट्रोल,खाने की चीजों के दामों में लगातार मूल्य व्रद्धि की जा रही हैं और मजदूरों को दी जाने वाली मजदूरी में कोई व्रद्धि नही की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आम जरूरत की चीजों पर जी. एस. टी लगाकर आमजनों को आर्थिक बोझ के तले दवाने का काम किया जा रहा हैं। भाजपा सरकार में युवा, नोजवान वेरोजगार रहकर रोजगार की तलाश में दर दर भटकने को मजबूर हैं। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस के अध्यक्ष राज कुमार पचौरी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र सुहाने,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजा बुन्देला,पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आशीष चौबे, राहुल खरे, समीर मकरानी,संजय रोहिदास,अजीत लोधी आदि ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान ने किया अंत में आभार नरयावली युवक कांग्रेस के अध्यक्ष राजा बुंदेला ने माना। भारत जोड़ो यात्रा में मुख्य रूप से आर. आर पाराशर,दीपक दुबे राकेश राय,शरद राजा सेन,विजय साहू, सत्येंद्र मोहन दुबे, माधवी चौधरी, एड. धनसिंह अहिरवार, हीरालाल चौधरी,हेमंत लारिया, सुधीर तिवारी,सुदीप पटेरिया, राजपाल सिंह, रंजीता राणा, कमल चौधरी,अजय अहिरवार, अक्षय राणा एडवोकेट वीरेंद्र चौधरी,अजय बमदेले, सलमान खान, दीपक कुर्मी,प्रियांश चौधरी,कपिल ठाकुर, महेंद्र साहू, सहेंद्र राठौर,अनिल कुर्मी, मनीष सोनी,कमल जैन, रवि उमाहिया, सौरभ चौकसे,सलीम मंसूरी, मुल्ले चौधरी, सुनील लारिया,अनूप गुरु, राकेश रजक, रेवाराम रजक,उमर खान, रोहित वर्मा,शैलेंद्र बुंदेला, सोनू शुक्ला, तुलसीराम मिश्रा,एड. सुनील भदौरिया, मदन सेन, कल्याण अहिरवार, दुर्गेश अहिरवार, नंद किशोर भारती,महेश बेल्डिंग,मुकेश सूर्यवंशी, राजेंद्र साहनी, गोपाल तिवारी, पवन जाटव आदि अनेकों कांग्रेसजन मौजूद थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button