IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News कसरावद क्षेत्र के ग्राम बलकवाड़ा थाना पुलिस की विद्युत मोटर पंप चोरी करने वालो के विरुद्ध ऑपरेशन शिकंजा के तहत बड़ी कार्यवाही

कसरावद के ग्राम बलकवाड़ा थाना क्षेत्र में कई दिनों से किसानो के खेत से चोरी हो रहे थे मोटर पंप व विद्धुत केब

रिपोर्टर जाहिद अजमेरी आर खरगोन मध्य प्रदेश

• चोरी करने वालो द्वारा कबाडियों को ऊँचे दामो पर बेच दिए जाते थे मोटर पंप व विद्धुत केबल
• चोरी करने वाले 02 आरोपियों सहित चोरी का माल खरीदने वाले 04 कबाड़ी गिरफ्तार
• चोरी की कुल 05 मोटर पंपों व 28 किलो ग्राम के कापर तार पुलिस द्वारा जप्त
• आरोपियों से पूछताछ मे कुल 08 चोरी की घटनाओ का खुलासा

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण जोन इंदौर श्री राकेश गुप्ता जी व पुलिस अधीक्षक जिला खरगोन श्री धर्मवीर सिंह जी के निर्देशन में किसानो के खेतो से सिंचाई की मोटर पम्प चोरी होने की घटनाओ को देखते हुये उक्त घटनाओ की पतारसी हेतु विशेष अभियान शिकंजा चलाया गया । उक्त अभियान में खरगोन जिले के समस्त थाना प्रभारीयो को किसानो के खेतो से चोरी हो रही विद्युत मोटर पंप के मामलो में प्रभावी कार्यवाही कर चोरो का पता करने व चोरी गयी मोटर पंप की बरामदगी हेतु निर्देश दिये गये । इसी तारतम्य मे विद्युत मोटर पंप चोरो की सूचना मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मंडलेश्वर श्री मनोहर गवली के नेतृत्व में थाना बलकवाड़ा पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण –
थाना बलकवाड़ा पर मुखबीर द्वारा सुचना दी गई कि किसानों के खेत एवं नर्मदा नदी तट के आसपास से हो रही विद्धुत मोटरों की चोरी मे संदिग्ध 1. राहुल निवासी सादड़बन थाना कसरावद 2. शांतिलाल ओसवाल निवासी सादड़बन थाना कसरावद का हाथ हो सकता है जो कबाड़ी 1.वसीम निवासी मोलाना आजाद मार्ग बड़वाह 2. दीपक निवासी पिपलगोन थाना कसरावद 3. कुन्दन निवासी पिपलगोन थाना कसरावद 4. पवन निवासी गणेश मार्ग बड़वाह की दुकानों पर आए दिन कुछ बेचते हुए नजर आते है । मुखबिर की उक्त सूचना पर से सभी संदिग्धो को पुलिस अभिरक्षा मे लिया व मनोवैज्ञानिक तरीके से पृथक- पृथक सघन पुछताछ की गई तो सभी संदिग्धों ने अपने अन्य 09 फरार साथियों के साथ मिलकर जुर्म करना स्वीकार किसानों के खेत व नर्मदा नदी के तटों पर से विद्धुत मोटरों को चोरी करना बताया ।
आरोपीयो द्वारा पूछताछ मे बताया की ढालखेड़ा में नर्मदा नदी के किनारे पर, मोटा खालिया नाले किनारे सैलानी से, दाता घाट नर्मदा किनारे अमलाथा से, नर्मदा नदी किनारे लेपा गाँव से, गेरु घाट माकडखेड़ा से, नर्मदा नदी पुल के नीचे वेदांत घाट माकड़खेड़ा , ग्राम खेड़ी बुजुर्ग से वाटर पम्पो को खोलकर तांबे के तार काटकर चोरी करना एवं अम्बा रुड़िया क्षेत्र से 05 मोटर पम्प चोरी करना बताया हैं ।

आरोपीयो व कबाडीयो से बरामद सामग्री
1. 28 किलोग्राम तांबे का तार कीमत लगभग 25,200/- रुपये
2. 05 मोटर पम्प कीमत लगभग 50,000/- रुपये
3. मोटर पम्पो को काटकर चोरी करने के लिये उपयोग की गयी 02 मोटरसाईकिल कीमत लगभग 1,20,000/- रुपये
4. कबाडियों द्वारा चोरी का माल बेचने के लिये उपयोग की गयी 02 टाटा ACE कीमत लगभग 06 लाख रुपये

गिरफ्तारशुदा आरोपी
1. राहुल पिता मेवासिंग जाति भील उम्र 27 साल निवासी सादड़बन थाना कसरावद
2. शांतिलाल पिता रेवाराम ओसवाल जाति भील उम्र 20 साल निवासी सादड़बन थाना कसरावद
3. वसीम पिता शब्बीर मिर्जा उम्र 40 साल निवासी मोलाना आजाद मार्ग बड़वाह (कबाडी)
4. दीपक पिता संतोष वर्मा उम्र 22 साल निवासी पिपलगोन थाना कसरावद (कबाडी)
5. पवन पिता महेश राठौड़ जाति तेली उम्र 35 साल निवासी गणेश मार्ग बड़वाह (कबाडी)
6. कुन्दन पिता जगदीश रेशवाल जाति चमार उम्र 22 साल निवासी पिपलगोन थाना कसरावद (कबाडी)

फरार आरोपीयो के नाम
1. सुरेश पिता वालसिंग निवासी देवझिरी
2. विक्रम पिता फूलसिंग निवासी देवझिरी
3. राम्या पिता भमला निवासी देवझिरी
4.कैलाश पिता रामा निवासी देवझिरी
5.शोभाराम पिता सरदार निवासी सादडवन
6.चुनिया पिता प्रताप निवासी सादडवन
7.रामसिंग पिता नानजी निवासी सादडवन तथा कबाडीयों में
8. राजा कबाड़ी सनावद
9. नवीन कबाड़ी सांवेर रोड इंदौर

आरोपियों द्वारा स्वीकार की गई घटनाए
क्र. अपराध क्र. धारा घटना स्थल चोरी गया मश्रुका
1 219/23 379 भादवि शम्शान घाट के पास नर्मदा नदी किनारा ग्राम चिचली 07 मोटर पम्पो का तार
2 204/23 379 भादवि नर्मदा नदी किनारे ग्राम ढालखेड़ा 10 मोटर पम्पो का तार
3 35/23 379 भादवि ग्राम खेड़ी बुजुर्ग 04 मोटर पम्प
4 180/23 379 भादवि पुल के नीचे वेदांत घाट पर नर्मदा नदी में ग्राम माकड़खेड़ा 01 मोटर पम्प
5 194/23 379 भादवि गेरु घाट नर्मदा नदी के किनारे माकड़खेड़ा 07 मोटर पम्पो का तार
6 200/23 379 भादवि गबरू बाबा की मलई नर्मदा नदी के किनारे लेपा 07 मोटर पम्पो का तार
7 215/23 379 भादवि दाता घाट नर्मदा किनारा अमलाथा 05 मोटर पम्पो का तार
8 217/23 379 भादवि मोटा खालिया नाले किनारे सैलानी 08 मोटर पम्पो का तार

पुलिस टीम
उक्त प्रकरण मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग मण्डलेश्वर श्री मनोहरसिंह गवली के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बलकवाडा निरीक्षक रामेश्वरसिंह ठाकुर, थाना प्रभारी कसरावद मंशाराम रोमड़े के नेतृत्व में उनि रितेश तायडे, सउनि विनोद पाटील,सउनि अशोक वर्मा, प्रआर 683 गोकुल मेवाड़े, प्रआर 711 राजेन्द्र कुशवाह,प्रआर 659 महेश मालविया, आरक्षक 798 नीरज यादव, आरक्षक 544 अनिल कुशवाह, आरक्षक 460 राकेश, आरक्षक 673 महेन्द्र, आर.364 जितेन्द्र बघेल, आर.497 सचिन परिहार,आर. 391 विक्कू गाठे एंव सायबर टीम का विशेष योगदान रहा ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button