Madhya Pradesh News मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से खाते में आई राशि का बच्चों की पढ़ाई में किया उपयोग- श्रीमती सुमन रवालिया
लाड़ली बहना श्रीमती रवालिया मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को दे रही है धन्यवाद

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश
देवास 20 जून 2023 मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर भी साबित हो रही है। यह योजना महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है। योजना लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक तौर पर आत्मनिर्भर बना रही है। इन्हीं महिलाओं में से देवास जिले के ग्राम धतुरिया निवासी श्रीमती सुमन रवालिया है जिनके खाते में इस योजना से 01 हजार रूपए में आए हैं जिससे वे बहुत खुश हैं और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दे रही है। हितग्राही श्रीमती सुमन रवालिया ने बताया है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत उनके खाते में एक हजार की राशि आ गई है। यह राशि उन्होंने निकालकर अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए खर्च कर रही है। इस राशि से उन्होंने बच्चों की जरूरी किताबें खरीदी। वह बताती है कि यह राशि उनके लिए काफी मददगार होगी तथा इस राशि से उनकी परेशानियों भी दूर होगी। इसके लिए वे मुख्यमंत्री जी को प्रदेश से धन्यवाद देती हूं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की महिलाओं के लिए 10 जून का दिन ऐतिहासिक रहा, जब उनके बैंक खाते में 1000 रूपए डालने की घोषणा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में आयोजित एक बड़े समारोह में की। महिलाएं उस समय मुख्यमंत्री श्री चौहान का वर्चुअल संबोधन सुन रही थी। जैसे ही मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक दबाकर उनके बैंक खातों में 1000 रूपए की राशि ट्रांसफर की तो महिलाओं के चेहरे खिल उठे और अपने भविष्य को लेकर निश्चिंत हो गई। साथ ही उन्हें यह आभास हो गया कि अब उन्हें छोटी- मोटी अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अधिकांश लाड़ली बहनों का कहना हैं कि वे यह राशि अपने बच्चों पर खर्च करेंगी। फिर वह चाहे उनके खेल- खिलौने हो या पढ़ाई या फिर स्कूल की फीस। अनेक महिलाओं ने इस राशि को खर्च करने में अपना ध्यान केवल बच्चों की पूर्ति की ओर ही केंद्रित कर रखा है।


Subscribe to my channel