Madhya Pradesh News एक सैकड़ा नेत्र रोगीयो को मिला लाभ, विधायक आलोक चतुर्वेदी ने सेवाग्राम में लगाया निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
छतरपुर विधायक अलोक चतुर्वेदी की पहल पर शहर के किशोर सागर तालाब के समीप स्थित सेवाग्राम में हर माह की 19 तारीख को नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस माह का शिविर सोमवार को लगाया जिसमें एक सैकड़ा से अधिक मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। शिविर व्यवस्थापक सुरेश बाबू खरे ने बताया कि विधायक के द्वारा हर माह इस शिविर का आयोजन किया जाता है,
जिसका बड़ी संख्या में नेत्र रोगियों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को लगे शिविर में सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट से आई चिकित्सकों की टीम ने कुल 103 नेत्र रोगियों का परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया। इनमें से 40 मरीजों को नि:शुल्क चश्मे उपलब्ध कराए गए तथा मोतियाबिंद से ग्रसित 10 मरीजों को आपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया है। श्री चतुर्वेदी ने सभी रोगियों को स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएं दी हैं।


Subscribe to my channel