Madhya Pradesh News नगर परिषद टोंक खुर्द में नहीं हो रही है पार्षद की सुनवाई
रहवासियों हो रहे परेशान आखिर क्या हो रहा है टोंक खुर्द की नगर परिषद मैं

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश
मामला कुछ इस प्रकार है जिला देवास की नगर परिषद टोंक खुर्द आम जनता कभी पानी के लिए तरस रही तो कभी रोड के लिए यहां तक कि गंदगी ,नालीयां गंदे पानी से भरी हुई है ।अभी तक सफाई नहीं हुई बारिश का मौसम आने को लेकिन अभी तक नालियां की सफाई भी नहीं हुई और आगे देखा जाए तो फ्रीगंज चौराहा से शक्ति माता चौराहे तक टू व्हीलर फोर व्हीलर वाले को दिक्कत आती है घंटों से खड़े रहना पड़ता है जब ट्रैफिक जाम होता है पूरे नगर में अतिक्रमण है लेकिन नगर परिषद का कोई ध्यान नहीं जा रहा है। इधर देखा जाए ईदगाह रोड जो मेन मार्ग उस मार्ग पर नाला टूटा पड़ा हुआ है गंदगी फैली हुई नगर परिषद के संज्ञान में नहीं इन सभी मुसीबतो से झूझ कर वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद सुनील मालवीय ने नगर में 8 से 10 दिन में पेय जल दिए जा रहे हैं नगर पंचायत में 10 से 12 पानी के टैंकर मध्य प्रदेश की शासन की नीतियों के द्वारा उपलब्ध कराए गए थे लेकिन परिषद में एक भी टैंकर नहीं है । नगर की जनता पानी के लिए , त्रही त्रही हो रही है लेकिन नगर परिषद टोंक खुर्द मे 10 और 12 टैंकर मैं से एक भी टैंकर नगर परिषद टोंक खुर्द में उपलब्ध नहीं है। इतने संनसाद परिषद के होकर कुछ लोग ने अपनी स्वयं की बना ली हैं यहां तक कि बात हम करें की वार्ड क्रमांक 1 की तो वार्ड अनुसूचित जाति का है यहां का आलम कुछ इस प्रकार है गंदगी से भरी है नालियां। नहीं मिल रहा है पीने का पानी लेकिन और तो और 15 वर्षों से किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं किया गया है यहां तक की उक्त वार्ड में नाली एवं नाला निर्माण नहीं किया गया है जिसमें वार्ड के निवासी को गंदगी मैं रहने एवं गंदा पानी भरा होने से उसी में से आना जाना पड़ रहा । यह की 15 वर्षों से मध्यप्रदेश शासन से कितनी राशि की मदद प्राप्त की है एवं इसका उपयोग कर क्या क्या विकास किया गया इसकी भी नगर परिषद टोंक खुर्द जानकारी देने में कतरा रही है। नगर परिषद टोंक खुर्द के पार्षदों के द्वारा लिखित आवेदन केसबुक आय व्यय का ब्यरा संबंधित पत्र मुख्य नगर पालिका अधिकारी महोदय को । साथ ही कलेक्टर महोदय को भी दिया गया था लेकिन आज तक भी लेखा पाल एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा अवलोकनार्थ समक्ष नहीं रखा गया । यह की एक पत्र माननीय जिला अध्यक्ष महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था जिसमें नगर की समस्याएं एवं आय व्यय की जानकारी व वित्तीय अनियमितताओं का एक पत्र 5 बिंदुओं का प्रस्तुत किया गया था एवं विभागीय जांच का निवेदन किया था ।यह सारी जानकारी वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद सुनील मालवीय द्वारा लिखित एवं मौखिक की गई थी लेकिन अभी तक नगर परिषद द्वारा वह जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई इसलिए नगर परिषद पार्षद सुनील मालवीय ने बताया कि यदि सफाई एवं निर्माण कार्य एवं जानकारी उपलब्ध नहीं हुई तो अनशन पर बैठने का निर्णय लिया गया !


Subscribe to my channel