Madhya Pradesh News डॉ एसके चौरसिया के साथ सगे भतीजे श्रीकांत चौरसिया द्वारा मारपीट का CCTV कैमरे का वीडियो वायरल-
डॉ लाता चौरसिया एवं उनके पति डॉ एसके चौरसिया को मिली जान से मारने की धमकी एवं की गई मारपीट CCTV में कैद !

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
छतरपुर डॉ एसके चौरसिया के ऊपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने नजूल की शासकीय भूमि पर फर्जी तरीके से मकान निर्माण करवा लिया है डॉ एसके चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे पास जहां पर मैंने अपना घर बनाया है उसके मेरे पास पूरे जमीन के दस्तावेज हैं वह प्लाट कई जगह रजिस्ट्री होने के बाद मैंने खरीदा एवं मेरे पास रजिस्ट्री नामांतरण एवं भवन निर्माण स्वीकृति है। जो मैंने मकान बनवाया है उसमें मैंने अपनी एवं अपनी पत्नी की पूरी जिंदगी की कमाई लगाकर मकान बनवाया है जो कि मुझे बदनाम करने के लिए मेरे भतीजे श्रीकांत चौरसिया द्वारा मेरे खिलाफ आवेदन देकर मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है,मेरे पास संबंधित मेरे घर की सारे दस्तावेज हैं मुझे बदनाम ना किया जाए, मैं एक हार्ट का पेशेंट हूं मैंने अपनी पूरी जिंदगी में कभी फर्जीवाड़ा नहीं किया है
मैं जब तक नौकरी में रहा मैंने अपनी पूरी ईमानदारी से अपनी नौकरी की एवं अपनी पूरी जिंदगी की कमाई लगाकर अपना मकान बनवाया जिस पर मेरे भतीजे श्रीकांत चौरसिया की नजर है वह मुझसे कई बार कह चुका है कि यह मकान मेरे नाम करवा दो नहीं तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा जब मेरा भतीजा ही आस्तीन का सांप निकला तो में किससे उम्मीद करूं, जिसे मैंने 15 साल पालकर एक अच्छी लाइन में लाकर मेडिकल खुलवाया एवं हर प्रकार से अपने भतीजे की मदद की भतीजा ही मुझे बदनाम करने की साजिश रच रहा है एवं मारपीट का CCTV फुटेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।


Subscribe to my channel