IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News विश्व योग दिवस पर 21 जून को जिला स्तरीय कार्यक्रम स्टेड़ियम में

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश

विश्व योग दिवस 21 जून के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, गतिविधियों के संबंध में कलेक्टर श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री कुमार ने 21 जून को आयोजित विश्व योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय आयोजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर श्री कुमार ने बताया कि 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर जिला स्तर सहित अन्य स्तरों पर भी योग के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम स्टेड़ियम ग्राउण्ड़ दतिया में आयोजित होगा। जिसमें लगभग 5 हजार लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जिले में भी इसी प्रकार के आयोजनों के माध्यम से योग की गतिविधियां की जायेगी। बैठक में अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती भूमिजा सक्सैना, डीईओ श्री यूएन मिश्रा सहित संबंधित विभागें के अधिकारी आदि उपस्थित थे

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button