IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News पारिजात चौक से सुशीला भवन के बीच वारदात, व्यापारी की गाड़ी से 1.70 लाख रुपए चुरा कर युवक फरार।

रिपोर्टर रमन अग्रवाल हिसार हरियाणा

हिसार  पारिजात चौक से सुशीला भवन के बीच क्रशर व्यापारी की गाड़ी से एक युवक 1.70 लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गया। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में क़ैद हुईं है। पुलिस ने शान्ति नगर कुंज लाल गार्डन वासी चंचल कुमार की शिकायत पर कैस दर्ज किया है। व्यापारी बंधु चंचल कुमार और हरीश कुमार है। दोनों अपनी इनोवा गाड़ी से सवार होकर सुबह बौने 11 बजे इलेक्ट्रॉनिक आइटम लेने के लिए सत्य भवन के पास दुकान पर आएं थे। इस दौरान करीब 20 से 25 साल का एक युवक गाड़ी के पास आकर बोला कि नीचे से तेल निकल रहा है। चंचल कुमार ने बताया कि उसने सोचा कि थोड़ी दूर पर दुकान है वहां ये जाकर देखते हैं। दुकान के पास जाकर गाड़ी रोकी।भाई हरीश दुकान से बिजली का सामान लेने चला गया। वह गाड़ी से नीचे उतर कर बोनट खोलकर रिसते तेल की जांच करने लगा। तभी एक युवक गाड़ी में रखें 1.70 लाख रुपए से भरा बैग चुराकर फरार हो गया जब भाई गाड़ी में बैठ ने लगा तो बैंग गायब था।12 कैमरों की फुटेज खंगाली को दिखा युवक। इसके बाद पारिजात चौक से सुशीला भवन के बीच 12 कैमरों की फुटेज खंगाली जिनमें से एक कैमरे में युवक घटना को अंजाम देता कैद मिला है चंचल कुमार ने बताया कि युवक पहले को गाड़ी के चारों तरफ घुमा फिर मौका देखकर नकदी से भरा बैग चुराकर फरार हो गया। जब तक घटना का पता चला तब तक आरोपी फरार हो चुका था।उसे काफी जगह तलाश भी किया था लेकिन सुराग़ नहीं लगा। अंदेशा है कि रैकी करते वारदात को अंजाम दिया है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button